'तुम्हें सच में ये अच्छा लग रहा है...', अब रिवाबा ने ऐसा क्या कर दिया कि पति जडेजा को सरेआम कहनी पड़ी ये बात
Rivaba Jadeja Ravindra Jadeja News: भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई हैं। जब से रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बहू रिवाबा पर घर तोड़ने का आरोप लगाया है, तब से वह लाइमलाइट का हिस्सा हैं।
अब फिर से रिवाबा जडेजा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रिवाबा जडेजा ने अपनी और अपने पति रवींद्र जडेजा की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर अब जेडजा ने कमेंट करते हुए कुछ ऐसा लिखा है, जिससे रिवाबा का पोस्ट वायरल होने लगा है।

रवींद्र जडेजा ने रिवाबा से कहा- क्या सच में तुम्हें ये तस्वीर अच्छी लग रही है?
रिवाबा जडेजा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने पति रवींद्र जडेजा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। हालांकि रिवाबा की ये तस्वीर अभी की है। लेकिन जडेजा की पुरानी है। तस्वीर को शेयर कर रिवाबा ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

ये तस्वीर वायरल तब हुई, जब रवींद्र जडेजा ने इसपर कमेंट किया। रवींद्र जडेजा ने कमेंट कर लिखा, ''सच, में तुम्हें ये तस्वीर अच्छी लग रही है...'' रवींद्र जडेजा के इस कमेंट को कई लोगों ने पसंद किया है तो वहीं कई लोगों ने इस कमेंट पर भी रिवाबा जडेजा को ट्रोल किया है।
रिवाबा जडेजा को यूजर्स लगातार कर रहे हैं ससुर को लेकर ट्रोल
रिवाबा जडेजा इन दिनों कोई भी पोस्ट करे, यूजर्स उनको कमेंट कर ट्रोल कर रहे हैं। इस पोस्ट पर भी यूजर्स ने कई कमेंट में सिर्फ ससुर को लेकर तंज कसा है। एक यूजर्स ने पूछा, 'तो कैसे हैं आपको ससुर जी...'। तो वहीं एक यूजर ने कहा, ससुर जी को, प्रणाम करो, संस्कारी मैडम।''
एक यूजर ने कमेंट में कहा है कि, ''जब ससुर जी के साथ ऐसा ही बर्ताव करना था तो, मैच में इतनी संस्कारी बनकर आने की, साड़ी पहनने की क्या जरूरत थी।'' वहीं एक यूजर ने कहा, ''कम से जडेजा के पिता जी को इज्जत दे दिया कीजिए।''
बता दें कि अनिरुद्ध सिंह जडेजा के इंटरव्यू को रवींद्र जडेजा ने गलत बताया था। उन्होंने पोस्ट कर कहा था कि ये पूरा इंटरव्यू एकतरफा है। उन्होंने ये भी कहा था कि, उन्हें भी बहुत कुछ कहना है, लेकिन वो चुप हैं, इसका ये मतलब नहीं कि , कोई उनकी पत्नी की छवि खराब करें।












Click it and Unblock the Notifications