क्यों नहीं की स्टार भारतीय खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने शादी, क्या है वह कारण जो उन्होंने खुद बताया
Jhulan Goswami: अपनी स्पीड और लाइन से वर्ल्ड की धांसू बल्लेबाजों को पानी पिला देने वाली झूलन गोस्वामी उन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हैं, जिनका ध्यान खेल के अलावा दूसरी चीजों पर कभी गया नहीं। झूलन गोस्वामी (42) ने पूरा समय खेल को दिया और शादी तक नहीं की।
शादी नहीं करने के बारे में झूलन के अपने विचार रहे हैं। उनकी अपनी सोच इसके पीछे रही है। हालांकि अब वे रिटायरमेंट ले चुकी हैं लेकिन सिंगल ही हैं। एक बार उनको शादी से सम्बंधित सवाल किया गया था। उस समय उन्होंने एक बेहतरीन जवाब भी दिया था।

उस समय उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान खेल के ऊपर है, अगर मैं किसी रिश्ते को समय ही नहीं दे पाउंगी, तो उसके साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने यहाँ तक कहा था कि रोमांस के लिए समय ही नहीं है। गोस्वामी ने कहा कि खेल और रिश्ता एक साथ नहीं चल सकते। दोनों में संतुलन बनाने के लिए मैं अपने दोस्तों को संघर्ष करते हुए देखती हूँ। इस वजह से एक समय में एक ही काम करना मुझे पसंद हैं।
हालांकि वह उस समय खेल में एक्टिव थीं। उनको पूछा गया कि खाली समय में उनको क्या करना पसंद है। इस पर जवाब आया कि वह संगीत सुनना पसंद करती हैं। इसके अलावा उनको बंगाली फ़िल्में देखना भी पसंद हैं।
गौरतलब है कि झूलन गोस्वामी के साथ लम्बे समय तक टीम इंडिया के लिए खेलने वाली मिताली राज ने भी शादी नहीं की। उनके भी अपने अलग तर्क हैं। मजाक में उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया था कि जो इन्सान मुझे पसंद है, वह शादी सुदा है।
गौरतलब है कि झूलन गोस्वामी ने टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट क्रिकेट में 12 मैच खेलकर उन्होंने कुल 44 विकेट अपने नाम किये हैं। महिला वनडे में उन्होंने कुल 204 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके खाते में कुल 255 विकेट आए। टी20 में झूलन ने 68 मुकाबले खेलकर 56 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications