IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रही है?
IND vs SL 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच कारवाँ एकदिवसीय सीरीज तक आ गया है। इस सीरीज में भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली भी खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज इस मैच में खेल रहे हैं।
भारतीय टीम के खिलाफ मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया में युवा और अनुभव का मिश्रण नजर आ रहा है। एक चीज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है, वह यह है कि भारतीय टीम अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर खेल रही है।

सवाल यह उठता है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी ऐसा क्यों कर रहे हैं। जब कोई दुःखद घटना होती है, तभी इस तरह से श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर भारतीय टीम मैदान पर उतरती है। टीम इंडिया ऐसा क्यों कर रही है, इसका खुलासा बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर कर दिया।
दरअसल पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ का निधन हुआ था, इस वजह से काली पट्टी बाँधी गई है। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ की याद में टीम इंडिया आज काली पट्टी बांध रही है, जिनका बुधवार को निधन हो गया।
गौरतलब है कि अंशुमान गायकवाड़ ब्लड कैंसर से पीड़ित थे और लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। वह 71 वर्ष के थे। अंशुमान गायकवाड़ की मदद करने के लिए बीसीसीआई ने तुरंत प्रभाव से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी रिलीज की थी। वह लन्दन से इलाज कराकर वापस आए थे लेकिन ज़िन्दगी की जंग हार गए।
श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज का मुकाबला कोलम्बो में खेला जा रहा है। गौतम गंभीर के लिए बतौर कोच यह वनडे में पहली सीरीज है। रोहित शर्मा और विराट कोहली लम्बे समय के बाद पचास ओवर फॉर्मेट में खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications