IND vs NZ: कहाँ हो गई भारतीय टीम से चूक? पिच खराब थी या कंडीशन ने किया बर्बाद, क्या है 46 पर आउट होने का कारण

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारतीय टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया महज 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत थे, उन्होंने 20 रनों की पारी खेली। कीवी गेंदबाजों ने टीम इंडिया की कमर तोड़ दी।

भारतीय टीम क्यों 46 के कुल स्कोर पर आउट हो गई, यह एक बड़ा सवाल है। इतने कम स्कोर पर टीम इंडिया भारत में कभी आउट नहीं हुई। पहली बार ऐसा हुआ है। इस वजह से सवाल उठना भी लाजमी है। कुछ कारण रहे हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।

ind vs nz

कंडीशंस और स्विंग गेंदबाजी

कल बेंगलुरु में बारिश हुई थी और आज बादल छाए हुए थे, ऐसे में कंडीशंस कीवी टीम के पक्ष में हो गई थी। इसके बाद हेनरी, साउदी और ओ-रुर्के ने मिलकर स्विंग गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हवा में ही गेंद हिल रही थी। पड़ने के बाद यह स्विंग हो रही थी। भारतीय बल्लेबाज इसे समझ पाने में नाकाम रहे। कीवी गेंदबाजों ने सीम का अच्छा इस्तेमाल किया।

डिफेंस में भरोसे की कमी और खराब शॉट सलेक्शन

भारतीय टीम के कई बल्लेबाज ऐसे थे, जिनका शॉट सलेक्शन गड़बड़ था। ये बल्लेबाज अपनी गलती से आउट होकर गए। केएल राहुल फ्लिक करते हुए आउट हुए। जायसवाल शॉट मारकर आउट हुए। रोहित शर्मा आगे आकर खेलने का प्रयास कर रहे थे। यहां खराब शॉट सलेक्शन के कारण विकेट गिरे। एक और मामला डिफेंस में कमी का भी है। भारतीय खिलाड़ी अगर रक्षात्मक शैली पर भरोसा करते हुए ज्यादा ओवर खेलने का प्रयास करते तो इतने कम स्कोर पर टीम आउट नहीं होगी।

क्रेडिट कीवी गेंदबाजी और फील्डिंग को भी जाएगा

इसके अलावा एक अहम फैक्टर कीवी टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग भी है। जब न्यूजीलैंड को जल्दी सफलता मिली, तो इसका लाभ उठाने के लिए गेंदबाजों ने अपना पूरा जोर लगा दिया और साझेदारी नहीं बनने दी। श्रीलंका में हार के बाद कीवी टीम यहां बेहतरीन तैयारी के साथ आई थी। गेंदबाजों का साथ फील्डरों ने बखूबी दिया। सरफराज का धांसू कैच इसका उदाहरण है, जो डेवोन कॉनवे ने पकड़ा था।

बैटिंग करने का गलत निर्णय

कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर का फैसला भी गलत है। ओवरकास्ट कंडीशंस में पहले बैटिंग करने का फैसला लेना ही नहीं था। कीवी टीम को पहले खेलने के लिए बुलाना था। यह भी एक बड़ी गलती रही, जो भारी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+