Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर तबाही मचाने वाले हैरी ब्रूक IPL में क्यों हैं बैन? कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

Harry Brook: टी20 विश्व कप के सुपर फॉर मुकाबले में हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान से जीत छीन ली। ब्रूक अकेले खड़े रहे और शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिला दी। इंग्लैंड इस विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान के पास एक मैच और है।

इस बीच हैरी ब्रूक के बारे में कम ही लोगों को पता होगा कि वह आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। उनको आईपीएल से बैन किया हुआ है। इतने धाकड़ खिलाड़ी को भारत में बैन करने का कारण क्या हो सकता है, यह एक बड़ा सवाल है।

harry brook

क्यों लगा हैरी ब्रूक पर प्रतिबंध?

ब्रूक पर यह कार्रवाई आईपीएल के नए नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है। BCCI ने आईपीएल 2025 से एक नया नियम लागू किया था, जिसके अनुसार यदि कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में खरीदे जाने के बाद बिना किसी ठोस कारण के टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो उस पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा।

हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2024 और आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था। 2025 के सीजन के लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हटने का फैसला किया। उनकी इसी नियमित पुल-आउट की आदत के कारण उन्हें यह सजा भुगतनी पड़ रही है।

2028 से पहले वापसी नामुमकिन

इस प्रतिबंध का मतलब है कि ब्रूक अब आईपीएल 2026 और आईपीएल 2027 के सीजन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आईपीएल के इतिहास में वह अब तक केवल एक सीजन (सनराइजर्स हैदराबाद के लिए) खेल पाए हैं। अब उनकी अगली संभावित एंट्री सीधे IPL 2028 के मेगा ऑक्शन में ही होगी।

खिलाड़ियों की मनमानी पर BCCI की लगाम

हाल के वर्षों में कई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में मोटी रकम मिलने के बावजूद निजी कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट छोड़ देते थे। इससे फ्रेंचाइजी की प्लानिंग और टीम कॉम्बिनेशन पर बुरा असर पड़ता था। इसी को देखते हुए BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों की इस मनमानी को रोकने के लिए 2 साल के बैन का सख्त प्रावधान किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+