IPL 2026: 18 करोड़ से कम राशि में राजस्थान रॉयल्स क्यों गए रवीन्द्र जडेजा? नुकसान उठाने के पीछे है बड़ा कारण
Ravindra Jadeja: आईपीएल रिटेंशन का आज अंतिम दिन था और सभी दस टीमों ने अपने पत्ते खोल दिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने सुबह रवीन्द्र जडेजा की ट्रेड डील को लेकर जानकारी दी। खबर तो काफी दिनों से चल रही थी लेकिन आधिकारिक रूप से जडेजा कके जाने की खबर आज आई।
रवीन्द्र जडेजा 13 साल बाद आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर चले गए हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स में उनकी घर वापसी हो गई है। आईपीएल करियर की शुरुआत जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स से ही की थी। पहले ही सीजन रॉयल्स ने ख़िताब अपने नाम किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहते हुए जडेजा को 18 करोड़ रुपये मिला करते थे लेकिन राजस्थान रॉयल्स के साथ उतना पैसा नहीं मिलने वाला है। जडेजा को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स से 18 करोड़ की धन राशि ही मिलने वाली है।
अब सवाल यह है कि 18 करोड़ का प्लेयर अब राजस्थान रॉयल्स में 14 करोड़ की रकम के साथ क्यों गया है। क्या चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा की यह धन राशि तय की है? राजस्थान रॉयल्स में जाकर जडेजा ने खुद के पाँव पर क्यों कुल्हाड़ी मारी। 4 करोड़ कम सैलरी क्यों ली है। इसके पीछे एक कारण है।
रवीन्द्र जडेजा ने क्यों उठाया 4 करोड़ का नुकसान?
IPL में खिलाड़ियों के ट्रेड में, नई फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच आपसी सहमति से फीस को संशोधित किया जा सकता है। इस वजह से जडेजा और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए ट्रेड समझौते में यह फीस 14 करोड़ तय की गई। 4 करोड़ कम होने के का मामला जडेजा और राजस्थान के बीच है। चेन्नई सुपर किंग्स का कोई लेना-देना नहीं है।
क्या रवीन्द्र जडेजा होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान?
जब कोई खिलाड़ी आपसी सहमति से टीम के साथ अग्रीमेंट करता है, तो कम फीस की अनुमति होती है। एक और बात यह भी हो सकती है कि राजस्थान ने जडेजा को 14 करोड़ के साथ कप्तान बनाने का ऑफ़र भी दिया होगा। कुछ समय से ऐसी खबरें भी आई थीं कि जडेजा ने रॉयल्स से कप्तानी मांगी है। आने वाले दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications