एशिया कप छोड़ने की धमकी देकर क्यों मुकर गया पाकिस्तान? इस डर की वजह से मारा यूटर्न
Asia Cup 2025: पाकिस्तान द्वारा एशिया कप से हटने की धमकी आईसीसी को दी थी, उनकी तरफ से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की गई थी। इसके बाद आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप में खेलना जारी रखने का फैसला लिया। इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है।
तमाम हथकंडे अपनाने के बाद पाक बोर्ड पैसों की वजह से खेलने को राजी हुआ है। पैसा हो, वहां पाकिस्तान जरूर होता है। फिर चाहे क्रिकेट की बात हो या, जियोपॉलिटिक्स हो। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप की बड़ी रकम को देखकर खेल जारी रखने का निर्णय लिया।

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की कुल वार्षिक कमाई का 75% हिस्सा पांच टेस्ट देशों भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच समान रूप से बांटा जाता है। प्रत्येक देश को लगभग 15% राजस्व मिलता है, जबकि बाकी 25% एसोसिएट देशों को जाता है।
पाकिस्तान को होनी है करोड़ों की कमाई
ऐसे में पाकिस्तान के हटने से मामला बिगड़ जाता। पाक को 12 से लेकर 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान उठाना पड़ता, इस वजह से पाक बोर्ड ने चुपचाप खेलते रहने का फैसला ले लिया और तुरंत हेकड़ी निकल गई। पाकिस्तान ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई का अनुमान लगाया था, ब्रॉडकास्ट और अन्य राइट्स से पैसा आता है। ऐसे में एशिया कप से हटने पर इस साल का कोई पैसा नहीं मिलता।
ब्रॉडकास्ट के साथ हुई महंगी डील
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के साथ 2024 से 2031 तक के लिए आठ साल का करार किया है, जिसकी कुल राशि 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। इस डील के तहत पुरुषों के एशिया कप के साथ-साथ महिलाओं का एशिया कप और अंडर-19 पुरुष एशिया कप का प्रसारण भी शामिल है। आठ सालों में इस साल का रेवेन्यू भी करोड़ों में है। इसे देखते हुए पीसीबी ने चुपचाप आकर खेलते रहने का फैसला ले लिया और आईसीसी के सामने धमकी से कुछ नहीं हुआ।
रेफरी को बनाया था निशाना
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली से हाथ नहीं मिलाया था। टॉस के समय और टॉस के बाद सूर्या ने हाथ नहीं मिलाया। बाद में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को भी सूर्या ने सांत्वना दी। इससे पीसीबी को जलन हुई और एंडी पाइक्रॉफ्ट को निशाना बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications