IPL Auction 2025: दीपक चाहर के लिए CSK ने क्यों नहीं किया RTM इस्तेमाल? जानिए क्या है कारण

IPL Auction 2025: दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी रहे हैं और इस टीम में उनको काफी अच्छी रकम के साथ रखा गया था। इस बार टीम से रिलीज करने के बाद दीपक चाहर नीलामी पूल में आ गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने धमाकेदार प्लेयर को खरीदने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर के ऊपर बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन पर्स में उतने पैसे नहीं थे कि बिड में ऑल आउट जा सके। मुंबई इंडियंस के साथ बिड वॉर अन्य टीमों का भी हुआ लेकिन अंततः मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को पिछले सीजन की सैलरी की तुलना में कम पैसों में खरीद लिया।

deepak chahar

मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को 9 करोड़ 25 लाख रुपये की बड़ी रकम के साथ खरीद लिया। सवाल यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पुराने प्लेयर को जाने क्यों दिया। उनके ऊपर आरटीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। इसका भी एक बड़ा कारण है।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही अपने आरटीम का उपयोग कर लिया था। रचिन रविन्द्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने वापस खरीद लिया था। उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल कर दिया गया था। दीपक चाहर के लिए इस वजह से ही आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया जा सका।

चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को वापस लाने के लिए प्रयास भरपूर किया था। 9 करोड़ तक की बोली लगाई गई थी। यहाँ से मुंबई इंडियंस ने जब पीछा नहीं छोड़ा, तो दीपक चाहर को जाने दिया गया। अब वह एक टीम के लिए खेलेंगे, जिसके लिए उनके भाई राहुल चाहर खेल चुके हैं।

आईपीएल में दीपक चाहर ने कुल 81 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 77 विकेट अपने नाम किये हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से उनको 14 करोड़ रुपमे मिले थे। अब वह कम धन राशि में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+