धोनी को क्यों नहीं है तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति, जानें इसका बड़ा कारण
महेंद्र सिंह धोनी तमिलनाडु में खासे लोकप्रिय हैं।
MS Dhoni: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद अब एक और लीग की शुरुआत हो गई है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग का आगाज हुआ है। इसमें टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इसमें नहीं खेल सकते। अश्विन लीग में खेल रहे हैं।
धोनी को तमिलनाडु में काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर वह लोकल टूर्नामेंट का हिस्सा बनते हैं, तो लीग सफलता के नए झण्डे गाड़ सकती है। यह बात आयोजकों को भी मालूम है लेकिन माही इसमें नहीं खेल सकते। लीग के नियम ही कुछ ऐसे ही हैं।

धोनी TNPL में क्यों नहीं खेल सकते
साल 2018 में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक नियम बनाया गया था कि कोई भी बाहरी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल सकता है। उस समय कुल 16 बाहरी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें उन्मुक्त चंद और शेल्डन जैक्सन का नाम भी शामिल है। इनको रजिस्ट्रेशन के बाद भी खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि बाहरी प्लेयर को नहीं खिलाने का नियम था। धोनी के ऊपर भी नियम लागू होता है। इस वजह से वह इसमें नहीं खेल सकते।
TNPL में कौन खेल सकता है
इस टूर्नामेंट में वही खिलाड़ी खेल सकते हैं, जो तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बन्ध रखते हैं। संदीप वॉरियर साल 2018 में बाहरी थे। अब वह तमिलनाडु क्रिकेट संघ के लिए खेलते हैं। इस वजह से उनको तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
धोनी रांची से आते हैं
महेंद्र सिंह धोनी का घरेलू क्रिकेट संघ झारखंड है और वह रांची से आते हैं। वहां से रजिस्ट्रेशन होने के कारण वह तमिलनाडु की लीग में नहीं खेल सकते। अगर वह खेलना भी चाहें, तो भी नियम के तहत ऐसा नहीं हो सकता है। हालाँकि वह मैच देखने के लिए स्टेडियम में आ सकते हैं और उनका भव्य स्वागत भी किया जा सकता है। माही सिर्फ एक दर्शक बनकर आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications