'वो तो बड़ा वाला कार्टून', रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने चहल का उड़ाया मजाक, भड़के लोग-'कहा शर्म करो'
Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम के 'रन मशीन' कहे जाने वाले रोहित हाल ही में भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक शो, 'हू इज द बॉस?' पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी लाइफ और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बारे में खुलकर बातें की।
इस शो के दौरान रोहित ने अपनी और रितिका की लवस्टोरी के बारे में भी बताया तो वहीं इस शो के दौरान कुछ खिलाड़ियों की तस्वीरों को रोहित-रितिका को दिखाया गया, जिसे देखने के बाद उन लोगों को उन्हें एक शब्द में परिभाषित करने को करना था।

रोहित शर्मा ने किसे कहा- 'सुपर लेजी'
इसी फनी टास्क के तहत सबसे पहले तस्वीर दिखाई गई युवराज सिंह की, जिसे देखने के बाद रोहित ने कहा -'सुपर लेजी', इसके बाद नंबर आया सूर्यकुमार यादव का, जिसे रोहित ने कहा- 'मैवरिक'। इसके बाद रोहित-रितिका के सामने शिखर धवन की तस्वीर आई, जिसे देखते ही रोहित जोर से बोले-'जट्टा' लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी हैरत अंगेज और फनी था।
Yuzvendra Chahal की तस्वीर को देखते ही रितिका ने कहा- 'कार्टून'
दरअसल हरभजन-गीता ने रोहित-रितिका को युजवेंद्र चहल की तस्वीर दिखाई, जिसे देखते ही रोहित शर्मा जोर-जोर से हंस पड़े, वो तो कुछ नहीं बोले लेकिन रितिका के मुंह से निकला- 'कार्टून', युजी सच में बड़ा वाला कार्टून है।' इसे सुनते ही भज्जी और गीता भी जोर-जोर से हंसने लगे।
'चहल देश का गौरव हैं', रितिका पर भड़के यूजर्स (Yuzvendra Chahal)
रितिका सजदेह का ये कमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं, हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने रितिका की आलोचना की है और कहा है कि 'उन्हें इस तरह से किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए था।' एक यूजर ने लिखा कि 'चहल देश का गौरव हैं, आपको इस तरह से बात करते हुए शर्म आनी चाहिए।'
Yuzvendra Chahal के अब तक के सफर पर एक नजर...
- भारत की 2024 टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
- हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हुआ है।
- 20 मार्च को मुंबई की फैमिली कोर्ट ने इस पर मुहर लगाई थी।
- युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी।
- इसके बाद से चहल का नाम लगातार आरजे महवश से जोड़ा जा रहा है, हालांकि दोनों साथ दिख तो रहे हैं लेकिन दोनों ने अपने रिलेशन पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
भारत के लिए खेले हैं 150 से ज्यादा मैच (Yuzvendra Chahal)
- लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अब तक टीम इंडिया के लिए 72 वनडे व 80 टी20 मुकाबले खेले हैं।
- वनडे में उनके नाम 27.13 के औसत से 121 विकेट दर्ज है।
- टी20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।
- वनडे में 6 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय स्पिनर (6/42 बनाम ऑस्ट्रेलिया)।
- वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
- ICC की 2017 T20I टीम ऑफ द ईयर में शामिल।
यहां देख सकते हैं वीडियो












Click it and Unblock the Notifications