पृथ्वी शॉ ने लिया टीम छोड़ने का फैसला? लगातार समय बर्बाद होने के बाद उठाया बड़ा कदम
Prithvi Shaw: एक समय था, जब पृथ्वी शॉ को भविष्य का स्टार माना जाता था, उनका गेम कुछ ऐसा ही था। वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में ही उनका शतक आया था। इसके बाद धोरे-धीरे उनके अनुशासन और अन्य बातों की खबरें आती रहीं और टीम से भी बाहर हो गए। बाद में उनको आईपीएल तक का अनुबंध नहीं मिला।
अंडर 19 में उनकी कप्तानी में खेलने वाले शुभमन गिल नेशनल टीम के कप्तान बन गए और पृथ्वी शॉ को घरेलू क्रिकेट तक में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलने वाले शॉ को वहां भी जगह नहीं मिल रही, अब उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट संघ से अपना नाता तोड़ने का फैसला ले लिया है। अब वह शायद इस टीम की तरफ से कभी खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। अन्य किसी टीम से खेलने का मन बना चुके पृथ्वी शॉ ने अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की है।
एमसीए के सूत्रों का कहना है कि पृथ्वी शॉ ने अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है, इस पर जल्दी ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि वह किस टीम के लिए खेलेंगे, इस पर फ़िलहाल स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है। मुंबई क्रिकेट के सलेक्टर्स ने उनके सामने एक शर्त रखी थी।
Prithvi Shaw के सामने थी कंडीशन
पिछले साल उनको कहा गया था कि जब तक फिटनेस में कोई सुधार नहीं लाते और वजन कम नहीं करते हैं, तो टीम में जगह नहीं मिलेगी। उनको विजय हजारे ट्रॉफी में भी शामिल नहीं किया गया। बाद में नवंबर में आईपीएल नीलामी के दौरान भी पृथ्वी शॉ को किसी ने नहीं खरीदा था।
पृथ्वी शॉ की तरह बड़ा निर्णय अर्जुन तेंदुलकर ने भी लिया था, जब उनको पता चल गया कि मुंबई की टीम में जगह बना पाना उतना आसान काम नहीं है, तो उन्होंने यहाँ से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया था और गोवा से खेलने का फैसला लिया था।












Click it and Unblock the Notifications