Who Will Win RR vs PBKS Match: पंजाब बनाम राजस्थान का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स (RR) को IPL 2025 में पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया गया है, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है। दोपहर के इस मैच में मुकाबला गर्मी से भी ज्यादा खिलाड़ियों की जिद और प्रदर्शन से तपेगा, क्योंकि एक ओर जहां पंजाब को दो पॉइंट्स चाहिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए, वहीं राजस्थान अपने घरेलू मैदान पर हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा भारी?
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स को 12 बार सफलता मिली है। यानी आंकड़े साफ तौर पर राजस्थान के पक्ष में हैं।

Punjab Kings

आखिरी बार जब ये टीमें भिड़ीं थीं (IPL 2025, चंडीगढ़), तब राजस्थान ने पंजाब को 50 रनों से हराया था। ऐसे में हेड-टू-हेड में राजस्थान आगे जरूर है, लेकिन आज का मुकाबला अलग हालात और दबाव में खेला जाएगा।

किसका पलड़ा भारी?

पंजाब किंग्स

  • टॉप ऑर्डर में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की युवा जोड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर रही है।
  • श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम का मिडिल ऑर्डर भी लय में है।
  • बॉलिंग में अर्शदीप सिंह और चहल की जोड़ी विपक्षियों को बांध कर रख रही है।
  • पावर प्ले में 10+ रन प्रति ओवर का स्ट्राइक रेट टीम की अटैकिंग सोच को दिखाता है।

राजस्थान रॉयल्स

  • टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।
  • संजू सैमसन की वापसी उम्मीद जरूर जगाती है, लेकिन गेंदबाजी अब भी कमजोर कड़ी बनी हुई है।
  • जॉफ्रा आर्चर जैसे एक्स-फैक्टर की गैरमौजूदगी से तेज गेंदबाजी में गहराई नहीं बची।

रणनीतिक आंकड़े और मैचअप
अर्शदीप सिंह ने IPL 2025 में पहले तीन ओवरों में सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए हैं। मगर संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट अर्शदीप के खिलाफ 188.09 है, और वो सिर्फ एक बार आउट हुए हैं- ये एक दिलचस्प भिड़ंत होगी। राजस्थान का बॉलिंग एवरेज IPL 2025 में सबसे खराब रहा है और बिना आर्चर के ये और भी कमजोर लगती है।

कौन जीत सकता है आज का मैच?
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है, खासकर मौजूदा फॉर्म और हालात को देखते हुए। उनकी बल्लेबाजी फॉर्म में है, गेंदबाजी में धार है और उनके पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का बड़ा मोटिवेशन है। वहीं राजस्थान रॉयल्स सिर्फ घरेलू दर्शकों के सामने सम्मान बचाने के लिए खेल रही होगी।

तो आज के इस दोपहर के मुकाबले में पंजाब किंग्स फेवरिट मानी जा रही है। हां, लेकिन टी20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है- क्योंकि दबाव, हालात और किस्मत- सब एक ओवर में पलट सकते हैं!

राजस्थान रॉयल टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल सिंह राठौड़, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, संजू सैमसन, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, नंद्रे बर्गर, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अशोक शर्मा।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+