Who Will Win LSG vs RCB Match: लखनऊ बनाम बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी

IPL 2025 का एंड अब करीब है और हर मुकाबले में अब सिर्फ अंक नहीं, किस्मतें तय हो रही हैं। ऐसे में लखनऊ की जमीन पर आज एक हाई वोल्टेज टक्कर होने वाली है। एक तरफ RCB है जो सिर्फ एक जीत से प्लेऑफ में एंट्री की दहलीज पर खड़ी है। दूसरी ओर LSG है जिनके लिए अब हर मैच 'करो या मरो' से कम नहीं है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए स्थिति उतनी सीधी नहीं है। उन्होंने अब तक 11 में से सिर्फ 10 पॉइंट जुटाए हैं और उनके पास तीन मुकाबले बाकी हैं। उन्हें हर हाल में तीनों मैच जीतने होंगे- क्योंकि सिर्फ 14 पॉइंट्स से प्लेऑफ की टिकट मिलना इस बार मुश्किल है।

lucknow super giants

LSG के लिए तीनों जीत भी काफी नहीं होंगी, क्योंकि उन्हें दूसरों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दो मैच अपने घर में हैं, लेकिन लखनऊ की पिच पर भी एलएसजी को अब तक जूझना पड़ा है- पांच में से तीन मुकाबले वे यहां हार चुके हैं।

RCB की मिडिल ऑर्डर और बॉलिंग बनी ताकत
RCB अब एक ऐसी टीम की तरह दिख रही है, जो एक यूनिट की तरह जीतने लगी है- खासकर उनकी मिडिल ऑर्डर बैटिंग और बॉलिंग अब बैलेंस नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर एलएसजी की वो ताकत जो पिछले सीजन में थी- खासकर तेज गेंदबाजी- वो इस बार काफी फीकी रही है।

ऋषभ पंत खराब फॉर्म ने बढ़ाई चिंता
एलएसजी का पेस अटैक इस सीजन में सबसे महंगा (इकोनॉमी रेट 10.64) और लगभग दूसरा सबसे खराब औसत (38.03) रहा है। इसके अलावा, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज़ की खराब फॉर्म ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

एलएसजी के पास बची है आखिरी उम्मीद
हालांकि आरसीबी इस वक्त ज्यादा मजबूत नजर आ रही है, लेकिन अगर एलएसजी ये मैच जीतते हैं, तो वे टूर्नामेंट में बने रह सकते हैं। और जैसा कि इस सीजन के बाकी मैचों में देखा गया है-एक-एक पॉइंट से खेल पलट सकता है। तो मुकाबला दिलचस्प जरूर रहेगा।

पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर
मैच की दिशा काफी हद तक इस पर भी निर्भर करेगी कि पिच काली मिट्टी की होगी या लाल मिट्टी की। लेकिन एक चीज तय है-लखनऊ में बाउंड्रीज़ लंबी हैं, और ऐसे में स्पिनर्स को मदद मिल सकती है। अब तक यहां खेले गए पांच में से चार मुकाबले चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: कौन है किस पर भारी?
आरसीबी और एलएसजी के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें बेंगलुरु ने 3 और लखनऊ ने 2 बार जीत दर्ज की है। यानी आंकड़ों में हल्का सा पलड़ा RCB की ओर झुका हुआ है। आरसीबी शानदार फॉर्म में है और इस सीजन में उसने सभी अवे मैच जीते हैं। इसलिए इस मुकाबले में आरसीबी के जीतने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+