ZIM vs IND, H2H: भारत बनाम जिम्बाब्वे का तीसरा टी20I मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Zimbabwe vs India 3rd T20I: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज, 10 जुलाई को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे के साथ भिड़ने के लिए तैयार है। रोमाचंक एक्शन से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया
जिम्बाब्वे और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच जीता है। जिम्बाब्वे ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की और भारत ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की। अब तीसरा मैच बुधवार को होने वाला है, और इस मुकाबले में टीम इंडिया अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे फिर से पटरी पर लौटने की योजना के साथ मैदान पर उतरेगी।

ind vs zim

इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी
भारत दूसरे मैच की तरह अपना दबदबा जारी रखना चाहेगा। लेकिन उनके लिए असली सिरदर्द प्लेइंग इलेवन होगी क्योंकि यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे वापस आ गए हैं। जिम्बाब्वे के लिए, उन्हें दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने के तरीके खोजने होंगे।

जिम्बाब्वे बनाम भारत हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत ने सबसे छोटे प्रारूप में जिम्बाब्वे के साथ दस बार मुकाबला किया है। आमने-सामने का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है, जिसमें सात जीत हैं, और जिम्बाब्वे ने तीन मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM 3rd T20I Pitch Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

भारत बनाम जम्बाब्वे का मैच कौन जीतेगा?
पहले मैच को भुला दिया जाए और सिर्फ दूसरे मैच में टीम इंडिया के प्रदर्शन के आधार पर बात की जाए तो हां ये मुकाबला पूरी तरह से भारत के पक्ष में होगा, लेकिन जिम्बाब्वे को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। बीत दो मैच में दोनों ही टीम ने अपना-अपना बेस्ट दिया है। भारतीय टीम में कुछ बड़े नामों को शामिल करने से भारत और भी मजबूत होगा। इसलिए, हम भारत की जीत का समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+