IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? कौन जीतेगा यह मुकाबला

India vs Pakistan Winner Prediction: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। पाकिस्तान की टीम इस इवेंट में एक बड़े उलटफेर की शिकार हो चुकी है। यूएसए के सामने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम ने आयरलैंड को पराजित करते हुए अपना डंका बजा दिया। रोहित शर्मा ने धांसू बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमाई। न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन काम करते हुए आयरलैंड को समेट दिया था। भारत ने आसानी से जीत दर्ज की थी।

india vs pakistan

पाकिस्तान की टीम को यूएसए के खिलाफ खासी परेशानी हुई। अमेरिकी टीम ने अंत में सुपर ओवर तक जाने के बाद पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। अब अंतिम आठ में जाने के लिए पाकिस्तानी को हर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने की आवश्यकता होगी।

भारत vs पाकिस्तान हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 क्रिकेट में खेले गए मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम इस तुलना में आगे है। दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। पाक्सितन को 3 जीत मिली है।

भारत vs पाकिस्तान मैच में कौन जीतेगा

दोनों टीमों के आंकड़ों को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप मैचों में मुकाबला 1-1 रहा है। ओवरऑल टीम इंडिया काफी ज्यादा आगे है। ऐसे में इस मैच में भी जीत भारत की होनी चाहिए। न्यूयॉर्क की कठिन पिच का अंदाजा भारतीय टीम को है।

भारत vs पाकिस्तान मैच कहाँ देखें

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी में डिजनी+हॉटस्टार पर यह मैच फ्री में देखा जा सकता है। हॉटस्टार के एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मैच लाइव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+