IND vs IRE: भारत-आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? कौन जीतेगा यह मुकाबला

India vs Ireland: नसाऊ क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए एक जीत दर्ज करने का प्रयास करते हुए दो अंक जुटाना चाहेगी।

न्यूयॉर्क में होने वाले मैचों को लेकर पिच भी चर्चा का विषय बन गई है। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के ड्रॉप इन पिच पर सवाल खड़ा हुआ है। देखना होगा कि इस मैच में पिच से गेंदबाजों के लिए कितनी मदद देखने को मिलती है। बल्लेबाजों को शायद परेशानी होगी।

ind vs ire

राहुल द्रविड़ ने प्रेस वार्ता में कहा था कि आयरलैंड की टीम को कम नहीं आँका जाना चाहिए। इसके अनुसार ही टीम इंडिया की प्लानिंग रहेगी क्योंकि हालिया समय में पाकिस्तानी टीम को आयरलैंड की टीम ने हराया था। ड्रॉप इन पिच पर आयरलैंड की टीम घातक साबित हो सकती है।

भारत vs आयरलैंड हेड टू हेड

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक खेले गए सभी मैचों को देखा जाए, तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। आयरलैंड की टीम कहीं से भी भारत के सामने नहीं टिकती। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

भारत vs आयरलैंड में कौन जीतेगा

अब तक के आंकड़ों और टीमों को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करने वाली है। हालांकि क्रिकेट महान अनिश्चितताओं का खेल है, कोई भी छोटी टीम किसी भी बड़ी टीम को पराजित कर सकती है। भारत और आयरलैंड के मैच में पिच का बर्ताव अच्छा रहा तो टीम इंडिया को कोई परेशानी नहीं होगी।

भारत vs आयरलैंड मैच कहाँ देखें

भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला शाम 8 बजे शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मुकाबला हॉटस्टार एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है। हॉटस्टार की वेबसाईट पर भी यह मैच लाइव रहेगा और फ्री होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+