SRH vs GT: कौन करेगा आज सबसे ज्यादा चौके-छक्कों की बारिश? इन 4 खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला
SRH vs GT: आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। हैदराबाद के लिए मुकाबला काफी अहम है। प्लेऑफ़ की दौड़ के लिए हैदराबाद को जीतना होगा। आरसीबी भी अभी रेस में है, इस वजह से हैदराबाद के लिए खास मैच है।
गुजरात पहले ही बाहर है, इसलिए उनको कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन जाते-जाते हैदराबाद का काम खराब करने का पूरा प्रयास किया जाएगा लेकिन यह आसान बात नहीं है। हैदराबाद की धांसू बैटिंग के सामने गुजरात के गेंदबाजों को सोचना होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने की संभावना वाले 4 खिलाड़ियों का जिक्र किया गया है।

ट्रेविस हेड: हैदराबाद के लिए ओपन करते हुए ट्रेविस हेड ने धमाका किया है। एक शतक और 4 फिफ्टी के साथ वह अब तक 11 मैचों में 533 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस मैच में भी उनका बल्ला आग उगलता हुआ दिखाए देता है, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
साई सुदर्शन: इस बल्लेबाज ने चुपचाप अपना काम किया है। टीम भले ही हारती चली गई लेकिन सुदर्शन के रन आते रहे। वह 12 मुकाबलों में 527 रन बनाने में सफल रहे हैं। सुदर्शन के बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। आज के मैच में भी उनका बल्ला चमक सकता है।
अभिषेक शर्मा: ट्रेविस हेड का लगातार साथ देने वाले बल्लेबाज का नाम अभिषेक शर्मा है। उन्होंने भी हेड की तरह की तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है। उन्होंने कुल 12 मैच खेलते हुए 401 रन अपने नाम किये हैं। आज भी उनका धमाकेदार रूप देखने को मिल सकता है और वह चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं।
शुभमन गिल: गुजरात के कप्तान गिल ने कप्तानी का भार होते हुए भी बल्ले से रंग जमाने में कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने अब तक खेले गए 12 मैचों में 426 रन अपने नाम किये हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। वह आज के मैच में भी धमाका कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications