RR vs PBKS: कौन बनाएगा आज के मैच में सबसे ज्यादा रन, इन 4 तूफानी खिलाड़ियों में टक्कर

RR vs PBKS: आईपीएल के 65वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। आज यह मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाना है। असम में इस सीजन यह पहला ही मैच है। रॉयल्स के दोनों मैच अब इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पंजाब के दो मैच धर्मशाला में हुए थे।

राजस्थान रॉयल्स आधिकारिक रूप से अब आईपीएल के प्लेऑफ़ में जाने वाली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ से बाहर है, ऐसे में दोनों टीमें खुलकर खेल सकती हैं। बल्लेबाजों का अहम रोल रहने वाला है। ऐसे में चार बल्लेबाज ऐसे हैं, जिनके बल्ले से सर्वाधिक स्कोर देखने को मिल सकता है।

rajasthan and punjab

यशस्वी जायसवाल: इस सीजन एक शतक जड़ने में सफल रहे, जायसवाल इस मैच में चमक सकते हैं। इसके अलावा वह एक फिफ्टी भी जमाने में सफल रहे हैं। जायसवाल ने 12 मैचों में 344 रन बनाए हैं। आज के मैच में उनके बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।

जॉनी बेयरस्टो: पंजाब के लिए बेयरस्टो ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने भी एक शतक जमाया है। उन्होंने इस सीजन 10 मुकाबलों में 284 रन बनाए हैं। राजस्थान के खिलाफ अपने पिछले मैच में बेयरस्टो ने अपने बल्ले से 15 रनों के योगदान ही किया था, उस कसर को आज निकालना चाहेंगे।

शिमरोन हेटमायर: इस बल्लेबाज के पार क्षमताओं की कमी नहीं है। वह हालंकि उनके बल्ले से इस सीजन उतना बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिला है लेकिन वह किसी भी मैच को पलटने की क्षमता रखते हैं। आज के मैच में हेटमायर का बल्ला चलते हुए दिखाई दे सकता है।

शशांक सिंह: पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने धांसू बल्लेबाजी की है। उनको किसी भी क्रम में भेजने पर धमाका देखने को मिल सकता है। उन्होंने इस सीजन कुल 12 मुकाबले खेले हैं और 352 रन बनाए हैं। इस तरह उन्होंने अपना धमाका करके दिखाया है। उनका स्ट्राइक रेट 168 का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+