रोहित और कोहली दोनों को कौन करेगा टेस्ट टीम में रिप्लेस? 4 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदार
IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन ऊपर-नीचे होने वाली है। प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इंग्लैंड में भारतीय टीम की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। ऐसे में चर्चा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन का है।
रोहित शर्मा बतौर ओपनर खेलते हैं, ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा की जगह ओपन कौन करेगा। उनकी जगह लेने के लिए कुछ दावेदार लिस्ट में हैं। यशस्वी जायसवाल एक तरफ अपनी जगह पक्की करके बैठे हुए हैं, दूसरे छोर से रोहित का रिप्लेसमेंट आया है।

कौन लेगा Rohit Sharma की जगह
यहाँ रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए प्रबल दावेदार दो हैं, इनमें पहला नाम केएल राहुल का आता है। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ओपन करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया था। उनके अलावा शुभमन गिल भी लिस्ट में हैं। गिल नम्बर तीन पर आने लगे हैं लेकिन वह भी एक प्रोपर ओपनर हैं। इन दोनों में से कोई एक इंग्लैंड में ओपन कर सकता है।
सबसे बड़ी माथापच्ची विराट कोहली की जगह को लेकर है। कोहली की जगह नम्बर चार पर खेलना अहम है। चार नम्बर पर खेलने की चुनौतियाँ अलग लेवल की होती हैं। उनकी जगह लेने के लिए तीन प्लेयर्स लिस्ट में शामिल हैं, उनके बारे में जानना चाहिए।
Virat Kohli की जगह खेल सकते हैं ये प्लेयर्स
श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में टॉप पर आने चाहिए। चैम्पियंस ट्रॉफी से लेकर आईपीएल तक उनका बल्ला जमकर बोला है। इसके अलावा अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में भी धमाल मचाया था। कोच गौतम गंभीर के साथ केकेआर के समय से उनके अच्छे रिश्ते भी हैं। ऐसे में अय्यर को नम्बर चार पर खेलने के लिए लाया जा सकता है।
एक और खिलाड़ी इस स्थान पर खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है, वह सरफराज खान है। सरफराज को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में वह पहली बार में ही फिफ्टी जड़कर प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे।
एक और नाम है, जिसकी चर्चा काफी ज्यादा है। वह हैं करुण नायर, उनके बल्ले से आठ साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक आया था। घरेलू क्रिकेट में तबाही मचाने वाले नायर को नम्बर चार पर खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। हाल ही में उनको आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला था।












Click it and Unblock the Notifications