रिकी पोंटिंग की जगह कौन होगा दिल्ली का नया हेड कोच? जानिए सौरव गांगुली ने क्या कहा

Delhi Capitals Head Coach: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया था। साल 2024 का सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए उतना सफल नहीं रहा, जो लगातार तीसरे साल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। इससे रिकी पोंटिंग की मुख्य कोच की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे थे।

रिकी पोंटिंग ने छोड़ा दिल्ली का साथ

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने पुष्टि की है कि रिकी पोंटिंग अब दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच नहीं रहेंगे। बंगाली अखबार आजकल को दिए गए इंटरव्यू में गांगुली ने कहा कि पोंटिंग ने फ्रैंचाइज़ के साथ अपने सात सालों में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं की है। इसलिए उनकी जगह किसी और को नियुक्त किया जाएगा।

Ricky Ponting 1

मेगा ऑक्शन को लेकर कही ये बात

गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल जीतने की इच्छा जताई और बताया कि उन्होंने अगले साल की मेगा ऑक्शन के लिए अभी से योजना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अगले साल के आईपीएल के लिए योजना बनानी है। मैं एक बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल जीतना चाहता हूं। मेगा ऑक्शन अगले साल है और इसलिए मैंने अभी से योजना बनाना शुरू कर दिया है।

गांगुली संभालेंगे हेड कोच की कमान

सौरव गांगुली ने घोषणा की कि वह खुद हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। वह भारतीय कोचिंग स्टाफ को लाने के बारे में फ्रैंचाइज़ प्रबंधन से चर्चा करने की भी योजना बना रहे हैं। गांगुली ने खुलासा किया कि मैं एक खबर बताना चाहता हूं। अब रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि रिकी पोंटिंग पिछले 7 वर्षों में फ्रैंचाइज़ को आगे नहीं ले जा पाए हैं। मुझे फ्रैंचाइज़ से बात करनी होगी और उन्हें भारतीय कोचों पर विचार करने के लिए कहना होगा। मैं मुख्य कोच बनूंगा। देखते हैं मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं। गांगुली ने 2025 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ को साइन करने में अपनी रुचि का भी जिक्र किया।

ऐसा रहा था दिल्ली का प्रदर्शन

साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने सात मैचों में 14 अंक लेकर छठे स्थान पर रही। दिल्ली के अंक चौथे स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बराबर अंक थे। लेकिन कम नेट रन रेट के कारण दिल्ली प्लेऑफ में जाने से चूक गई। पोंटिंग 2016 से दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं और आईपीएल 2020 में केवल एक बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहे, जहां वे मुंबई इंडियंस से हार गए। एक समय पर पोंटिंग के भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की अफवाहें थीं, लेकिन आखिरकार गौतम गंभीर को यह काम मिल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+