CSK vs GT: कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन? धोनी के ये 3 धुरंधर मचाएंगे बल्ले से तबाही

Who will be top scorer today: आईपीएल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मुकाबला आरसीबी के विरुद्ध खेला था। इस मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज की थी लेकिन बल्लेबाज उम्मीद के अनुरूप बल्लेबाजी करने में सफल नहीं रहे थे। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से मैदान पर है।

चेन्नई के बल्लेबाजों के धाकड़ रन आने की उम्मीद की जा सकती है। एक बार फिर से धोनी और अन्य खिलाड़ी चेन्नई में घरेलू फैन्स के सामने जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। गुजरात ने भी अपने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ एक रोमांचक जीत दर्ज की थी। इस मैच में चेन्नई के तीन बल्लेबाज रन बरसा सकते हैं।

rachin ravindra

रचिन रविन्द्र: आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में रविन्द्र ने शुरुआत धांसू की थी और आकर्षक शॉट जमाए थे। उन्होंने डेवोन कॉनवे के नहीं होने पर ओपनिंग की थी और इस सीजन उनकी यही भूमिका रहने वाली है। कॉनवे इस बार अपने बल्ले से कहर ला सकते हैं, गुजरात के गेंदबाजों को उनसे बचना होगा।

रुतुराज गायकवाड़: पिछले मैच में पहली बार कप्तानी करने का दबाव गायकवाड़ की बल्लेबाजी में देखने को मिला था लेकिन इस बार उनका बल्ला आग उगल सकता है। गायकवाड़ के नाम आईपीएल में एक शतक भी है और वह तूफानी पारी खेलने में बिलकुल सक्षम बल्लेबाज हैं।

डैरिल मिचेल: न्यूजीलैंड से आने वाले एक और बल्लेबाज डैरिल मिचेल भी धमाका करने में सक्षम खिलाड़ी हैं। मिचेल ने टी20 प्रारूप में अपने हाथ दिखाए हैं। चेन्नई के लिए आज उनके बल्ले से सबसे ज्यादा रन आए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। जल्दी विकेट गिरने पर उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोइन अली , निशांत सिंधु, मिशेल सैंटनर, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, अरवेल्ली अवनीश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+