कौन है एशिया कप का किंग? किस देश की टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है टूर्नामेंट

Asia Cup: एशिया कप का आयोजन लम्बे समय से हो रहा है और इस बार फिर से इसका आयोजन सितम्बर में होना है। भारत की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा। आईसीसी इवेंट्स के तरफ एशिया कप में भी नज़रें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर रहती है।

एशिया कप का आयोजन सबसे पहले साल 1984 में हुआ था, उस समय एकदिवसीय मुकाबले ही हुआ करते थे। भारत ने इवेंट जीता था। उसके बाद से यह टूर्नामेंट नियमित तौर पर आयोजित किया जाने लगा। एशिया में खेल को आगे बढाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया था।

asia cup

लम्बे समय तक एशिया कप का आयोजन 50 ओवर के प्रारूप में ही होता रहा है। साल 2016 में पहली बार इसमें टी20 प्रारूप आया। यह देखते हुए ऐसा किया गया था कि जब टी20 वर्ल्ड कप हो, तो तैयारी के लिए एशिया कप को भी उसी फॉर्मेट में आयोजित किया जाए।

इस साल क्यों है टी20 फॉर्मेट में Asia Cup

साल 2022 में भी एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया गया था। 2023 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप का आयोजन होना था, इस वजह से एशिया कप भी वनडे प्रारूप में खेला गया था। एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट है क्योंकि अगले वर्ष फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है।

एशिया कप में सबसे ज्यादा अगर किसी टीम का दबदबा रहा है, तो वह भारतीय टीम है। खास बात तो यह है कि पाकिस्तानी टीम भारत के आस-पास भी नहीं है। यहां तक कि श्रीलंका ने भी पाकिस्तान की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया इस इवेंट में किंग है और सबसे ज्यादा बार टाइटल अपने नाम किया है।

कौन है Asia Cup में बादशाह

भारत ने सर्वाधिक 8 बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। इसके बाद श्रीलंका का नाम आता है। श्रीलंकाई टीम ने 6 बार टाइटल जीता है। पाकिस्तान ने महज 2 मौकों पर ही खिताबी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान को अभी तक अपने पहले टाइटल की तलाश है। इनको एक भी ख़िताब नहीं मिला है। टीम इंडिया डिफेंडिंग चैम्पियन है क्योंकि 2023 का एशिया कप भारत ने जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+