मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल! वायरल वीडियो ने मचाया तहलका, कौन है वो हसीना जिसे सरेआम लगाया गले?
Yuzvendra Chahal Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर अपनी गुगली से बल्लेबाजों को छकाते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी किसी जादुई गेंद नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में हैं। सोमवार को मुंबई में आयोजित रिलायंस फाउंडेशन के एक भव्य इवेंट में भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे।
जहाँ रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे दिग्गजों ने सुर्खियां बटोरीं, वहीं चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसमें वह एक खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली है।

कौन है वो खूबसूरत हसीना?
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि चहल के साथ दिखने वाली यह 'मिस्ट्री गर्ल' आखिर कौन है। आपको बता दें कि इस वीडियो में चहल के साथ कोई और नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल (Harleen Deol) हैं। हरलीन न केवल अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?
वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल और हरलीन देओल एक साथ फोटो क्लिक करवाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, चंद सेकंड के इस वीडियो को लेकर जितनी भी बातें बनाई जा रही हों, हकीकत बहुत ही सामान्य है।
Yuzvendra chahal with Harleen Deol during today's event of reliance foundation.❤️ pic.twitter.com/TCpFu6nYR5
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 5, 2026
चहल ने क्यों क्लिक कराई फोटो
चहल और हरलीन दोनों ही टीम इंडिया के लिए खेलते हैं और दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। रिलायंस फाउंडेशन के इस इवेंट में खेल जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं और एक ही पेशे से होने के कारण दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर इसे अलग एंगल देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह केवल एक प्रोफेशनल मुलाकात और दोस्ती का हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications