Sachin Tendulkar Birthday: कौन है वह अंपायर? जो सचिन तेंदुलकर के रिटायरमेंट पर रोने लगा था

Sachin Tendulkar: 16 नवंबर 2013 का दिन था और जगह थी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम। हजारों दर्शक अपने हीरो को अंतिम बार खेलते हुए देख रहे थे और रो भी रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के साथ ही हर किसी की आँखें नम थी। सचिन का परिवार भी मौजूद था। उनकी माँ पहली बार उनको देखने स्टेडियम में आई थीं।

24 साल खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर अंततः अपने बूट टांगने जा रहे थे। अपना बल्ला हमेशा के लिए किट बैग में रखने जा रहे थे। हर किसी के लिए यह भावुक क्षण था। यह भावुक पल न केवल स्टेडियम में मौजूद लोगों के लिए था, बल्कि उन करोड़ों लोगों के लिए भी था, जो टीवी पर अपने भगवान को अंतिम बार खेलते हुए देख रहे थे।

sachin tendulkar

उन लोगों में एक वह शख्स भी था, जो उस मुकाबले में टीवी अंपायर की भूमिका में था। अंपायर भी सचिन के रिटायर्मेंट पर रो पड़ा था। यह बात कम ही लोग जानते होंगे लेकिन ऐसा ही हुआ था और तेंदुलकर के संन्यास के एक दशक बाद इसका खुलासा हुआ।

उस मुकाबले में तीसरे और चौथे अंपायर की भूमिका में दो लोग थे। एक पुणे से आने वाले विनीत कुलकर्णी थे, दो दूसरे का नाम है पश्चिम पाठक, जो मुंबई से आते हैं। अंपायर के रोने वाली घटना का जिक्र भारत के सबसे लोकप्रिय अंपायर कहे जाने वाले अनिल चौधरी ने किया।

अनिल चौधरी ने एक पोडकास्ट के दौरान बताया कि सचिन के रिटायरमेंट पर एक अंपायर रो पड़ा था, जो टीवी अंपायर था। उन्होंने कहा कि मैं नामा नहीं लूँगा लेकिन अंपायर रोने लगा था। वह मुंबई से आते हैं और बहुत अच्छे अंपायर हैं। अनिल चौधरी ने कहा कि जब उनसे पूछा कि आप क्यों रो रहे हो? तो जवाब आया कि अब सचिन तेंदुलकर कभी नहीं खेलेंगे।

अब अनिल चौधरी के शब्दों पर गौर किया जाए, तो वह अंपायर पश्चिम पाठक हैं, जो मुंबई से हैं। उनका जन्म वहां हुआ है। यह सचिन की लोकप्रियता ही तो थी, जो एक अंपायर को भी उनके संन्यास पर रोना आ गया। खास बात तो यह है कि पश्चिम की उम्र उस समय सचिन से 4 साल छोटी थी।

पश्चिम उस समय 36 साल के थे और सचिन तेंदुलकर की उम्र 40 साल थी। पश्चिम पाठक भी तेंदुलकर उन फैन्स में से एक थे, जिन्होंने बचपन से उनको खेलते हुए देखा है और एक हीरो के रूप में देखते आए हैं। लिहाजा वह उस समय एक फैन के रूप में रो रहे थे। ऐसा कम ही होता है, जब एक अंपायर किसी खिलाड़ी के रिटायरमेंट के समय रोने लगा हो।

सचिन ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच खेलकर 15921 रन बनाए थे। एकदिवसीय में उन्होंने 463 मुकाबले खेलकर 18426 रन बनाए और टी20 में एक मैच खेलकर उनके बल्ले से 10 रन आए। इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक के अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 200 से ज्यादा विकेट हासिल किये। इन आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने किस तरह खुद को पूरी तरह से गेम को समर्पित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+