IND vs SA: कौन है भारतीय टीम का वह हीरो जिसे जीत के बाद कर दिया गायब? चुपचाप ट्रॉफी दिलाकर चला गया
IND vs SA: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को करीबी अंतर से हराते हुए कप अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में वापसी कर अंतिम पांच ओवरों में मैच का पासा पलट दिया। भारतीय टीम की जीत में कई हीरो रहे।
टीम इंडिया को फाइनल मैच में विराट कोहली ने सहारा प्रदान किया और एक मैच विनिंग पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका का काम मुश्किल कर दिया। भारतीय टीम के लिए कोहली ने 76 रन बनाए। अर्शदीप सिंह और बुमराह ने इस पूरे वर्ल्ड कप में अपनी धांसू गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। पांड्या ने फाइनल के अंतिम ओवर में धांसू काम किया।

इन सबके बीच एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने अपना काम तो बखूबी किया है लेकिन चर्चा का विषय नहीं बन पाया। जब भी भारतीय टीम को जरूरत महसूस हुई, यह खिलाड़ी टीम के लिए तैयार था। वह अपना कार्य चुपचाप करते हुए चला गया। अब इसकी चर्चा करना आवश्यक है।
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ अक्षर पटेल के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बापू ने टीम इंडिया को जरूरत के समय सहारा प्रदान किया है। मिचेल मार्श का वह कैच कौन भूल सकता है, जो उन्होंने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा था।
इसके अलावा सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल की धमाकेदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को जीत दर्ज करने में मदद की थी। बात पाकिस्तान के लीग चरण में बनाए 20 रनों की हो, या फाइनल मैच में बनाए गए 47 रनों की हो। अक्षर पटेल ने एक अलग छाप छोड़ने का काम किया है।
अक्षर पटेल ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में धमाका किया है। वह जडेजा से काफी आगे रहे हैं। उनको जब भी मौका मिला, वह तैयार रहे। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किये। बैटिंग के दौरान उनके बल्ले से कुल 92 रन बनाने में सफल रहे। दो बार उनकी बैटिंग से टीम इंडिया की जीत में प्रभाव रहा। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों के खिलाफ करीबी जीत में उनके रन काम आए।
बाकी हीरोज की तरह अक्षर पटेल के प्रदर्शन को भुलाया नहीं जा सकता है। ऑल राउंड खेल की बदौलत टीम इंडिया ने फाइनल का सफर तय कर जीत दर्ज की। जडेजा के फ्लॉप प्रदर्शन के बीच अक्षर पटेल चमके और टीम को इससे फायदा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications