कौन है ये लड़की सोफिया? जिसने बताया रोहित शर्मा को एक्स बॉयफ्रेंड, वीडियो जारी कर कही घटिया बात
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा एक बार चर्चा में हैं। इंग्लिश एक्ट्रेस और सिंगर सोफिया हयात ने एक पॉडकास्ट में रोहित शर्मा के साथ अपने कथित पुराने रिश्ते को लेकर कई दावे किए हैं। सोफिया का कहना है कि उन्होंने रोहित को डेट किया था और बाद में एक बयान से नाराज होकर उनसे दूरी बना ली थी। हालांकि इन दावों की रोहित शर्मा की ओर से कभी सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिया हयात हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं। यह शो सितंबर 2026 में शुरू हुआ है. सोफिया हयात तथा जूलियन बेनेट इसे होस्ट करते हैं। बातचीत के दौरान सोफिया ने अपने करियर, IPL से जुड़े अनुभव और भारत में अपनी लोकप्रियता के दौर के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने रोहित शर्मा से जुड़े पुराने दावों को भी दोबारा सामने रखा।

सोफिया ने रोहित को डेट करने का किया दावा
सोफिया का रोहित शर्मा से जुड़ा दावा नया नहीं है। उन्होंने 2012 में भी सोशल मीडिया पर कहा था कि उन्होंने रोहित को डेट किया था और यह रिश्ता खत्म हो चुका है। 2017 में उन्होंने रोहित को ब्लॉक करने की बात भी सार्वजनिक रूप से कही थी। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित के अकाउंट को ब्लॉक करने का स्क्रीनशॉट शेयर किया था।
अब नए पॉडकास्ट में सोफिया ने एक बार फिर उसी पुराने रिश्ते का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों के बीच करीब एक साल तक रिश्ता रहा था। उनके मुताबिक रोहित द्वारा मीडिया के सामने उन्हें सिर्फ एक 'फैन' बताए जाने से वह नाराज हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने रोहित को ब्लॉक कर दिया था। रोहित शर्मा ने इन बातों पर कभी अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है, इसलिए दावों को सच नहीं माना जा सकता।
कौन हैं यह सोफिया हयात
सोफिया हयात ब्रिटिश-इंडियन अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। वह भारत में टीवी और मनोरंजन जगत में काम कर चुकी हैं और रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में भी नजर आई थीं। हाल के वर्षों में वह सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए भी चर्चा में रही हैं।
IPL से भी जुड़ा रहा है सोफिया का नाम
सोफिया हयात का भारत में क्रिकेट से जुड़ाव IPL के शुरुआती वर्षों में चर्चा में रहा था। वह IPL से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आई थीं और खुद को टूर्नामेंट का 'लकी मैस्कॉट' भी कहती थीं। ताजा बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि जब वह क्रिकेट से जुड़ीं, तब उन्हें इस खेल की ज्यादा जानकारी नहीं थी।
I was Rohits first. Someone needs to teach men how to be sensual in bed. It is not a sprint. Watch this and other secrets of my sex life on my new show, Straight Talk Queer Wisdom. Link in bio. #rohitsharma pic.twitter.com/cR7TOUvrZb
— Sofia Hayat (@sofiahayat) September 14, 2026
रोहित शर्मा अपने परिवार में व्यस्त
रोहित शर्मा ने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों की बेटी समायरा का जन्म 2018 में हुआ, जबकि 2024 में वे दूसरी बार माता-पिता बने। अब सोफिया बार-बार इस तरह के दावे क्यों करती हैं, यह वही जानती हैं। रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
