DC vs RCB: कौन हैं 18 साल के साहिल पारेख? दिल्ली कैपिटल्स ने कराया IPL में डेब्यू

Who is Sahil Parakh: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में एक युवा खिलाड़ी को मौका दिया है। साहिल पारेख को मौका देकर दिल्ली ने एक बार फिर से दिखाया है कि युवा टैलेंट को किस समय आगे लाना होता है। अहम मौके पर दिल्ली ने युवा प्रतिभा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

साहिल पारेख महाराष्ट्र के एक बेहद प्रतिभाशाली 18 वर्षीय युवा क्रिकेटर हैं, 7 जून, 2007 को नासिक में जन्मे साहिल एक बाएं हाथ के आक्रामक सलामी बल्लेबाज और पार्ट-टाइम लेग-स्पिन गेंदबाज हैं। इसी क्वालिटी को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने उनको खेलने का मौका दिया।

Sahil Parakh
Photo Credit: AI Edited

दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। साहिल ने अपने करियर की शुरुआत स्कूल और आयु-वर्ग क्रिकेट से की, जहां उन्होंने महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल नासिक टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया और घरेलू टी20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) में भी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है।

क्यों रातोंरात हुई चर्चा

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई 109 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी थी, जिसने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया। दिलचस्प बात यह है कि अपने डेब्यू मैच से महज दो दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके चेहरे पर गेंद लग गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने समय रहते रिकवर किया और फिट होकर मैदान पर वापसी की।

पहले ही मैच में फ्लॉप हो गए साहिल पारेख

साहिल पारेख को डेब्यू करने का मौका जरूर मिला लेकिन वह पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप होकर वापस पवेलियन लौट गए। केएल राहुल के साथ ओपनर के तौर पर खेलने आने के बाद वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। साहिल महज शून्य के स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनको भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+