कौन हैं ऋषभ पंत के होने वाले जीजा जी? बहन साक्षी से हुई सगाई, किस करते हुए फोटो वायरल

Rishabh Pant's Sister Sakshi Gets Engaged: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर साक्षी पंत की सगाई की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से सामने आ रही है। ऋषभ पंत ने भी अपनी बहन की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषभ पंत अपनी मां और बहन के अलावा होने वाले जीजा जी के साथ नजर आ रहे हैं।

करीब 9 साल तक किया डेट: ऋषभ पंत के परिवार में अब एक नए सदस्य की एंट्री हो गई है। ऐसे में फैंस अंकित चौधरी के बारे में जानना चाह रहे हैं। ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत ने अंकित चौधरी से सगाई की तो हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। अंकित चौधरी और साक्षी पंत करीब 9 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को एक नया रूप देने का काम किया।

Rishabh Pant 1

पंत ने लिखी यह बात: अपनी बहन साक्षी पंत की तस्वीर शेयर करते हुए ऋषभ ने लिखा बहुत मुबारक मेरी बहन। इस तस्वीर में साक्षी के मंगेतर अंकित के अलावा ऋषभ पंत की मां भी नजर आ रही हैं। ऋषभ पंत की तस्वीर पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कौन हैं ऋषभ पंत के होने वाले जीजा जी? ऋषभ पंत के होने वाले जीजा अंकित चौधरी इंग्लैंड में ही रहते हैं। वह वहां एलिट आईटीयू नाम की कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स हैं। यह कंपनी एजुकेशन और पर्यावरण के लिए लंबे समय से काम कर रही है। साल 2021 में अंकित चौधरी इस कंपनी से बोर्ड आफ डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे। अंकित चौधरी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में बने हुए हैं।

पंत की होगी वापसी: वहीं अगर ऋषभ पंत की बात करें तो पिछले साल कार एक्सीडेंट की वजह से ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। लेकिन इस साल होने वाले आईपीएल में पंत नजर आ सकते हैं। आईपीएल के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में भी ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खिलाड़ियों पर बिडिंग करते हुए दिखाई दिए थे। ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली ने भी कहा था कि वह इस सीजन दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+