कौन हैं RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोजाले? पत्नी मालविका नायक ने IPL में अनुष्का शर्मा के साथ बटोरी सुर्खियां
Who is RCB Marketing Head Nikhil Sosale: IPL 2025 का जश्न एक भयानक हादसे में बदल गया जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। अब इस हादसे के बाद पुलिस ने RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोजाले को हिरासत में लिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर निखिल की पत्नी मालविका नायक को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिन्हें अक्सर अनुष्का शर्मा के साथ स्टेडियम में देखा गया। चलिए जानते हैं कौन हैं निखिल सोजाले और उनकी पत्नी मालविका।
कौन हैं निखिल सोजाले?
निखिल सोजाले एक अनुभवी मार्केटिंग और रेवेन्यू एक्सपर्ट हैं, जिन्हें खेल और बेवरेज इंडस्ट्री में 15 साल से ज़्यादा का अनुभव है। सितंबर 2023 से वो RCB के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड रेवेन्यू हैं।

RCB के साथ प्रोफेशनल सफर
निखिल सोजाले का RCB के साथ जुड़ाव 2012 से है। उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है:
- सीनियर एक्जीक्यूटिव (Senior Executive), यूबी स्पोर्ट्स मार्केटिंग (UB Sports Marketing) (2010-2012)
- मैनेजर (Manager), कमर्शियल और ऑपरेशन (Commercial & Operation) (2012-2014)
- सीनियर मैनेजर (Senior Manager), मार्केटिंग और ऑपरेशन (Marketing & Ops) (2014-2016)
- लीड (Lead), बिजनेस और कमर्शियल ऑप्स (Business & Commercial Ops ) (2016-2017)
- बिजनेस पार्टनरशिप हेड (Head of Business Partnerships) (2017-2023)
- मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड (Head of Marketing & Revenue) (2023-वर्तमान)
निखिल की पत्नी और सोशल मीडिया की 'मिस्ट्री वुमन'
मालविका नायक एक सफल बिजनेस डेवेलपमेंट प्रोफेशनल हैं और IPL 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में रहीं। उन्हें अक्सर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ RCB मैचों में देखा गया। उन्होंने मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (Manipal Academy of Higher Education) से MBA किया है।
वह Innoz Technologies Pvt. Ltd में बिजनेस डेवेलपमेंट और पार्टनरशिप की जिम्मेदारी संभालती हैं। मालविका और अनुष्का लाइफटाइम फ्रेंड्स मानी जाती हैं।
दीपिका और रणवीर से भी कनेक्शन
मालविका और निखिल की दोस्ती दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से भी है। माना जाता है कि ये दोनों कपल्स कई बार साथ देखे गए हैं। मालविका का RCB से जुड़ाव न सिर्फ अपने पति की वजह से है, बल्कि वो विराट कोहली के करीबी सर्कल का भी हिस्सा मानी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications