Who is Raghu Sharma: कौन हैं मुंबई इंडियंस के रघु शर्मा? 33 साल की उम्र में मिला IPL डेब्यू का मौका
Who is Raghu Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के दौरान एक नए खिलाड़ी का डेब्यू देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए 33 वर्षीय अनुभवी लेग स्पिनर रघु शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
चेपॉक के मैदान पर जब कप्तान हार्दिक पांड्या ने रघु को उनकी डेब्यू कैप सौंपी, तो यह पल एक खिलाड़ी के वर्षों के अटूट धैर्य और कड़ी मेहनत का परिणाम था। इस उम्र में आईपीएल में मैच मिलना एक बड़ी बात है।

पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाले इस स्पिनर ने घरेलू क्रिकेट में एक लंबा सफर तय किया है। पंजाब के साथ अपने सफर की शुरुआत करने के बाद वह पुडुचेरी और उत्तराखंड जैसी टीमों के लिए भी खेल चुके हैं। उनकी गेंदबाजी में पारंपरिक लेग-स्पिन के साथ-साथ एक घातक गूगली भी शामिल है जो बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर है।
30 लाख की बेस प्राइस में टीम में शामिल
मुंबई इंडियंस जैसी चैंपियन टीम ने रघु पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती। उन्हें साल 2025 में एक चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में जगह मिली थी, लेकिन मैदान पर उतरने का मौका उन्हें 2026 के इस बड़े सीजन में मिला। 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम का हिस्सा बने रघु ने अपनी स्किल्स और अनुभव से फ्रेंचाइजी के कोचों और कप्तान को खासा प्रभावित किया है।
कैसा रहा है रघु शर्मा का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
घरेलू क्रिकेट में रघु शर्मा ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 तीनों प्रारूप में खेला है। सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास में उनके 57 विकेट हैं। इसके बाद लिस्ट में 18 और टी20 में 4 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि इस प्रारूप में रघु ने सिर्फ चार ही मुकाबले खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications