कौन हैं पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड? घुटने पर बैठ किया था प्रपोज, स्मृति से शादी रद्द होते ही फोटोज वायरल
Palash Muchhal EX Girlfriend: स्मृति मंधाना के साथ शादी कैंसल होने के बाद पलाश मुच्छल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी स्थगित करने की खबरें आई थीं। बाद में पलाश की तबीयत खराब हुई और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनको मुंबई शिफ्ट किया गया। इस बीच एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरें वायरल हैं।
इस दौरान ही पलाश की कथित चैट वायरल हो गई, जो किसी कोरियोग्राफर के साथ बताई गई हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फैन्स ने पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में भी काफी चीजें खोज निकाली।

मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल हो रहे पोस्ट्स के अनुसार, डॉ। बिरवा शाह, पलाश मुच्छल की पूर्व प्रेमिका (एक्स गर्लफ्रेंड) थीं। यह रिश्ता साल 2017 के आसपास काफी चर्चा में था। दोनों ने कई मौकों पर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें पलाश द्वारा बिरवा को रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज़ करने की तस्वीरें भी शामिल थीं।
बिरवा शाह पेशे से डॉक्टर हैं और उनकी सादगी और पलाश के प्रति समर्पण को उस समय काफी पसंद किया जाता था। हालांकि, यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 2019 से पहले ही समाप्त हो गया। पलाश मुच्छल और बिरवा शाह के ब्रेकअप के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं।
बिरवा शाह के साथ रिश्ते के खत्म होने के बाद, पलाश मुच्छल का नाम भारतीय क्रिकेट की सनसनी स्मृति मंधाना के साथ जुड़ना शुरू हुआ। मंधाना और पलाश के रिश्ते की शुरुआत कथित तौर पर 2019 के आसपास हुई थी। लंबे समय रिलेशनशिप के बाद स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो फ़िलहाल टाल दी गई है। अब दोनों की शादी कब होगी, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पलाश को लेकर वायरल कथित चैट से चीजें और ज्यादा खराब होती दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications