कौन हैं मुशीर खान? जिन्होंने बल्ले से तबाही मचाकर ठोका टीम इंडिया में आने का दावा

Who is Musheer Khan: भारत में खेलने वाला हर क्रिकेटर चाहता है कि वह नेशनल साइड के लिए खेले लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। टीम में आने के बाद कई खिलाड़ी फ्लॉप होकर चले गए और वापस कभी नहीं दिखे। ऐसे में निरन्तरता बनाये रखना जरूरी है।

नए खिलाड़ियों में भारत के लिए खेलने का अलग ही उत्साह रहता है। वे घरेलू क्रिकेट और अन्य मौकों को भुनाने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही एक नाम मुशीर खान का भी है। अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने अलग कारनामा करते हुए दो शतक जमाए हैं।

musheer khan

कौन हैं मुशीर खान: अंडर 19 टीम में खेल रहे इस खिलाड़ी का जन्म मुंबई के कुर्ला में 25 फरवरी 2005 को हुआ था। उनके पिता का नाम नौशाद खान और माता का नाम तबस्सुम खान है। छोटे समय में अपने धमाकेदार खेल से मुशीर खान ने दिल जीतने वाला काम किया है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में धमाका: दक्षिण अफ्रीका में अंडर 19 वर्ल्ड क के दौरान मुशीर खान ने अपने बल्ले को तेल पिलाकर ऐसा चलाया कि विपक्षी गेंदबाजों ने पानी तक नहीं माँगा। मुशीर ने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 106 गेंदों का सामना कर 118 रन जड़े। इस दौरान 9 चौके और 4 छक्के आए। इसके बाद भी वह नहीं रुके और इस बार कीवी टीम के पिटने की बारी थी। पिछले स्कोर से ज्यादा रन जमाते हुए मुशीर ने 131 रन जड़े। इस बार उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाये। भारत ने 214 रनों से सुपर सिक्स का यह मैच जीता।

यहीं से गुजरता है टीम इंडिया का रास्ता: भारतीय टीम में आने के लिए अंडर 19 का प्रदर्शन काफी मायने रखता है। विराट कोहली, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ आदि खिलाड़ी आए हैं। मुशीर ने भी इसी रास्ते को तलाशते हुए धमाका किया है। इसी तरह अगर वह खेलते रहे तो अगले 2 या 3 साल में उनको टीम इंडिया में खेलते देखा जा सकता है।

भाई टेस्ट टीम में शामिल: मुशीर खान के बड़े भाई सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए शामिल किया गया है। सरफराज का बल्ला भी लगातार बोला है। सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के लिए तूफानी शतक जड़ा था और संयोग से उसी दिन उनके छोटे भाई मुशीर ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के विरुद्ध शतक जमाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+