कौन हैं मोहित बर्मन जिनको प्रीति जिंटा ने कोर्ट में घसीटा? जानिए पंजाब किंग्स टीम से जुड़ा क्या मामला है
Mohit Burman: आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। खबरों के अनुसार मालिकों के बीच झगड़ा संमे आया है और बात क़ानूनी कार्रवाई तक पहुँच गई है। टीम के सह-मालिकों में से एक प्रीति जिंटा ने एक अन्य मालिक के खिलाफ कोर्ट में अपील कर दी है।
प्रीति जिंटा के पास टीम में 23 फीसदी हिस्सेदारी है। केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार यह हिस्सा उन्होंने हासिल किया हुआ है। सह-मालिक मोहित बर्मन को अपने हिस्से के शेयर बेचने से रोकने के लिए प्रीति जिंटा ने चंडीगढ़ हाई कोर्ट में अपील की है।

कौन है मोहित बर्मन
मोहित बर्मन बिजेनसमैन हैं और उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। मोहित बर्मन डाबर के चेयरपर्सन हैं और उनका परिवार भी सालों से बिजनेस करता आया है। उन्होंने अमेरिका की रिचमंड अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पढाई की हैं और डाबर के अलावा अविवा लाइफ इंश्योरेंस के भी मालिक हैं।
पंजाब किंग्स में कितनी हिस्सेदारी
केपीएच ड्रीम क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड में मोहित बर्मन के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी 48 प्रतिशत है। नेस वाडिया और प्रीति जिंटा के पास 23-23 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि करण पॉल के पास शेष शेयर हैं। बताया जा रहा है कि बर्मन अपना हिस्सा किसी अन्य पार्टी को बेचना चाहते हैं।
मामले पर होगी सुनवाई
इस मामले की सुनवाई 20 अगस्त को होनी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार डाबर से जुड़े मोहित ने कहा कि मेरे पास शेयर बेचने की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने इनकार किया है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 11।5 हिस्सेदारी वह किसी अज्ञात पार्टी को बेचना चाहते हैं।
बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में बर्मन
बर्मन निदेशक मंडल में से एक हैं और उन्होंने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम-1996 की धारा 9 के तहत अंतरिम उपाय और निर्देश की मांग करते हुए याचिका दायर की है। बर्मन और जिंटा के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। देखना होगा कि आने वाले समय में मामला कहाँ तक जाता है।












Click it and Unblock the Notifications