PAK vs SA: 38 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू! कौन है पाकिस्तानी टीम का नया सरप्राइज़ पैकेज?
PAK vs SA: लाहौर में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम आज अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला और एक उम्रदराज खिलाड़ी को शाहीन शाह अफरीदी ने टेस्ट कैप प्रदान की।
38 वर्ष व 299 दिन की उम्र में जब असिफ अफ़्रीदी को पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम में अवसर मिला, तो यह न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास के लिए भी एक खास क्षण था। वह पाकिस्तान में सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले प्लेयर्स में शामिल हो गए।

WHO is Asif Afridi
वे पेशावर से हैं और लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 95 इनिंग्स में 198 विकेट निकालें, औसत 25.49 और इकॉनमी रेट 2.92 के करीब। हालांकि अंतरराष्ट्रीय डेब्यू तक पहुँचने में समय लगा, लेकिन स्थिर प्रदर्शन ने उन्हें इस मौके तक पहुँचाया।
डेब्यू का अवसर और अहमियत
वे 38 वर्ष 299 दिन के थे जब उन्हें टेस्ट डेब्यू मिला-इस हिसाब से वे पाकिस्तान के तीसरे सबसे पुराने डेब्यू करने वाले टेस्ट क्रिकेटर हैं। यह चयन विशेष इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि पाकिस्तान ने घरेलू परिस्थियों में स्पिन को अहम भूमिका देने की रणनीति अपनाई थी, और अफ़्रीदी-सहित स्पिनर्स को मौका मिला।
किसने जीता मैच में टॉस
रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अब स्थिति करो या मरो वाली है। ड्रॉ से भी बात नहीं बनने वाली है, सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी।
पाकिस्तान की टीम में आज तीन स्पिनरों को मौका मिला है, इसका मतलब यही है कि पिच रैंक टर्नर है और दूसरे दिन के बाद ही स्पिनरों को इसमें खासी मदद मिलनी शुरू हो जाएगी। टॉस जीतकर का फायदा पाकिस्तान को होगा।












Click it and Unblock the Notifications