कौन हैं अंशुल कंबोज? जिनको 24 साल की उम्र में मिला टेस्ट डेब्यू, धोनी ने ट्रेनिंग देकर बनाया खूंखार
Who is Anshul Kamboj: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस के समय टीम इंडिया में कई बदलाव की खबर सामने आई। कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय टीम में परिवर्तन और एक डेब्यू प्लेयर की जानकारी दी। खास बात यह रही कि जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेल रहे हैं।
गिल ने कहा कि करुण की जगह साई सुदर्शन टीम में शामिल हुए हैं। कंबोज और शार्दूल भी टीम में आए हैं, जबकि आकाश दीप और रेड्डी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। अंशुल कंबोज का यहां डेब्यू हुआ है, जो एक सपना पूरा होने से कम नहीं है।

कंबोज को धोनी के साथ खेलने का अवसर मिला और चेन्नई सुपर किंग्स में रहते हुए उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं। धोनी का भरोसा कंबोज के ऊपर काफी रहा है। वह अपनी धांसू तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और इंग्लैंड में जाकर डेब्यू करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
कंबोज का ताल्लुक हरियाणा से है और वह करनाल के फाजिलपुर से आते हैं। उनका जन्म 6 दिसंबर 2000 को हुआ था। उनके दादा पूर्ण सिंह भारतीय सेना में सेवा कर चुके हैं, और भाई संयम ग्रेजुएशन कर रहे हैं।
Anshul Kamboj का क्रिकेटिंग सफर रहा मुश्किल
उनके खेल का सफर उतना आसान नहीं रहा है। गाँव से करनाल 8 किलोमीटर चलना पड़ता था, तब वह एकेडमी पहुँचते थे और साल 2020 तक उनका यह सफर जारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने उनको सबसे पहले खरीदा था और बाद में चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए।
Anshul Kamboj को मुंबई ने दिया मौका
मुंबई ने साल 2024 में कंबोज को 20 लाख में खरीदा था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 3 करोड़ 40 लाख की मोटी धन राशि देकर खरीद लिया। वहां से उनकी किस्मत बदल गई। नितीश रेड्डी और अर्शदीप के चोटिल होने पर उनको इंग्लैंड में टीम इंडिया में शामिल किया गया। आते ही उनको डेब्यू कैप मिल गई, यह भी किस्मत की बात है।
कैसा रहा आईपीएल करियर
आईपीएल में अंशुल कंबोज ने कुल 11 मुकाबले खेले थे, इस दौरान उनके नाम कुल 10 विकेट हैं। साल 2024 में 3 और 2025 में उनको 8 मुकाबले खेले को मिले थे। 13 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications