कौन है 16 साल का अफगानिस्तानी खिलाड़ी? जिसने अकेले दम पर दी बांग्लादेश को जोरदार पटखनी

अफगानिस्तान इस समय हर टीम को पराजित करने के मूड में है। दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में भी अफगान टीम के तेवर कम नहीं थे। एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में ही बांग्लादेश को अफगानों ने बुरी तरह पराजित कर दिया।

इस जीत का हीरो भी एक 16 साल का क्रिकेटर रहा है। अपनी धांसू स्पिन के जाल में बांग्लादेश के बल्लेबाजों को फंसाते हुए इस गेंदबाज ने धमाका कर दिया। हर तरफ इस धाकड़ गेंदबाज की चर्चा देखने को मिल रही है क्योंकि कारनामा ही कुछ ऐसा किया है।

allah ghazanfar

इस गेंदबाज का नामा अल्लाह गजनफर है। 16 साल की उम्र में गजनफर ने कुछ ऐसा किया है, जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और अफगानिस्तानी टीम को धांसू अअंदाज में जीत दिला दी।

खास बात तो यह है कि इस गेंदबाज ने अपना सफर एक तेज गेंदबाज के रूप में शुरू किया था। इसके बाद स्पिनर बनने की कहानी शुरू हुई। पूर्व अफगानिस्तानी कप्तान अहमद दौलतजई ने उनको एक रहस्यमयी स्पिनर के तौर पर बदलने में अपना योगदान दिया।

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट हासिल करते हुए धमाका कर दिया था। इसके बाद अफगानिस्तानी टीम में जगह मिलना तय हो गया था। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने एकदिवसीय पदार्पण किया। इसी साल मार्च में उन्होंने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख दिया।

श्रीलंका के खिलाफ इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल मैच में गजनफर ने दो विकेट झटके थे और टीम को टाइटल दिलाने में अपना अहम योगदान दिया था। उनको प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। पिछले सीजन आईपीएल में वह केकेआर के साथ थे। खिताबी जीत दर्ज करने वाली टीम में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बार आईपीएल में उनके ऊपर बोली लगने की पूरी संभावना है।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तानी टीम 235 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। इसके बाद जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 143 पर आउट हुई। गजनफर ने 26 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+