IND vs AUS: कहाँ हुई बीसीसीआई से चूक? भारत को 3 गलतियां पर्थ टेस्ट में पड़ने वाली हैं भारी
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चोटिल प्लेयर्स भारतीय टीम के गले की फांस बन गए हैं। रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे केजन्म के मौके पर भारत में रुके थे। वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं हुए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ओपन करने वाले खिलाड़ियों की कमी दिख रही है।
रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट से बाहर रहेंगे, तो केएल राहुल को बतौर ओपनर खेलने का मौका दिया जा सकता है। उनके अलावा अभिमन्यू ईश्वरन भी एक और ऑप्शन हैं लेकिन वह अभी तक टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। इस स्थिति में शायद पर्थ जैसी तेज पिच पर उनको डेब्यू करने का मौका शायद नहीं दिया जाए।

राहुल हालिया समय में छठे नम्बर पर ही खेलते हुए आए हैं। वहां उनका प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। आउट ऑफ़ फॉर्म खिलाड़ी से ओपन कराना पाँव में कुल्हाड़ी मारने जैसा हो सकता है। शुभमन गिल ओपन कर सकते हैं लेकिन वह ऊपर आएँगे, तो नम्बर तीन की पोजीशन खाली हो जाएगी।
पहली गलती
अगर राहुल ओपन करते हैं, तो छठे नम्बर की पोजीशन खाली हो जाएगी। हालांकि पांचवें और छठे स्थान पर खेलने के लिए सरफराज खान और ऋषभ पंत हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में इस तरह बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना खतरे से खाली नहीं है। सरफराज तो वहां पहली बार खेलने के लिए गए हैं। पंत को अनुभव है।
दूसरी गलती
ऋतुराज गायकवाड़ ओपन करने के लिए सही विकल्प साबित हो सकते थे। उनको टीम में शामिल नहीं करना एक बड़ी गलती कही जा सकती है। खास बात तो यह है कि ऋतुराज गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के लिए खेलने भेजा था। वह ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। गायकवाड़ के पास नई गेंद से बैटिंग करने की अच्छी तकनीक है। भारत ए और सीनियर टीम के अभ्यास मैच में वह अच्छे टच में दिखे थे। हालांकि ऑस्ट्रलिया के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में वह फ्लॉप हो गए थे।
तीसरी गलती
देवदत्त पडीक्कल को भी टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता था। अगर गिल चोटिल होकर पर्थ में नहीं खेलते हैं, तो वह मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते थे। कंडीशंस में भी वह खुद को ढालने में सफल रहे हैं क्योंकि भारत ए के लिए अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में वह ऑस्ट्रेलिया में ही थे। बीसीसीआई की तरफ से कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। हालंकि गिल की ऊँगली में चोट के बाद उनको टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications