2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के प्लेयर्स अब कहाँ हैं? 3 खिलाड़ी इस बार भी खेलेंगे
ICC Champions Trophy: भारतीय टीम ने 10 साल पहले इंग्लैंड में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया के कप्तान उस समय महेंद्र सिंह धोनी थे और भारत ने फाइनल अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने उस समय मेजबान इंग्लैंड को पराजित करते हुए टाइटल अपने नाम किया था।
बारिश की वजह से 50 ओवर के फाइनल मैच को टी20 में बदल दिया गया। 2020 ओवरों के मुकाबले को टीम इंडिया ने बेहद करीबी अंतर से अपने नाम कर लिया था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 129 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने जवाब में खेलते हुए 8 विकेट पर 124 रन बनाए और टीम इंडिया ने ख़िताब जीत लिया।

उस मुकाबले में खेलने वाली प्लेइंग इलेवन के तीन ऐसे खिलाड़ी इस बार भी टीम में खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। यह जानना जरूरी है कि साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल जीतने वाली टीम का प्लेयर्स अब कहाँ हैं और क्या करते हैं।
- रोहित शर्मा: इस समय रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं। उस फाइनल में उनके बल्ले से 9 रन आए थे। रोहित शर्मा इस बार भी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने वाले हैं।
- शिखर धवन: 2013 में 31 रन बनाने वाले धवन अब रिटायर हो गए हैं। आईपीएल और हर तरह के क्रिकेट से संन्यास के बाद धवन अपने जीवन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। एक फिल्म में उनका कैमियो आया था। नेपाल प्रीमियर लीग में भी वह खेलते हुए दिखे।
- विराट कोहली: प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कोहली अभी तक सक्रिय हैं। उस फाइनल में 43 रन बनाने में सफल रहने वाले कोहली इस बार भी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलेंगे।
- दिनेश कार्तिक: महज 6 रन कार्तिक ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल में बनाए थे, अब वह रिटायर हो गए हैं और कमेंट्री करते हुए दिखाई देते हैं।
- सुरेश रैना: कुछ वेटरन क्रिकेट लीग्स में रैना को खेलते हुए देखा गया था। साल 2020 में वह संन्यास ले चुके हैं। कमेंट्री में भी रैना को देखा गया है।
- महेंद्र सिंह धोनी: साल 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में धोनी कप्तान थे, उनकी कप्तानी में टीम ने ख़िताब जीता था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी आईपीएल में सक्रिय हैं।
- रविन्द्र जडेजा: उस फाइनल में जडेजा का बल्ला चला था। 25 गेंदों में 33 रन बनाने वाले जडेजा इस बार भी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
- रविचंद्रन अश्विन: उस फाइनल में 15 रन देकर 2 विकेट लेने वाले अश्विन अब रिटायर हो गए हैं। वह यूट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम से खेल का विश्लेषण करते हैं।
- भुवनेश्वर कुमार: टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवी ने संन्यास नहीं लिया है, वह आईपीएल में खेलते हैं।
- इशांत शर्मा: इशांत शर्मा को भी आईपीएल में खेलते हुए देखा गया है। वह टीम से बाहर हैं लेकिन संन्यास नहीं लिया है।
- उमेश यादव: उमेश यादव को भी घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में एक्टिव देखा गया है, टीम से बाहर हैं लेकिन संन्यास नहीं लिया है।












Click it and Unblock the Notifications