Tamannaah Bhatia ने कोहली को बताया था बॉलीवुड एक्टर से बेहतर, क्या दोनों के बीच था अफेयर, जानें सच्चाई
Virat Kohli and Tamannaah Bhatia Dating Rumours: सोशल मीडिया पर फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ट्रोल कर रहे हैं।
Virat Kohli and Tamannaah Bhatia Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ओटीटी पर बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं हैं। अपने नए वेब सीरीज में उन्होंने कई हॉट सीन्स दिए हैं। इससे पहले तमन्ना भाटिया को इस तरह का रोल करते कभी नहीं देखा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके नए अवतार के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
जी करदा ने मचाया बवाल: अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज 'जी करदा' काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं 29 जून को नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज की जा रही है। जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। तमन्ना भाटिया इस वेब सीरीज में भी काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। तमन्ना भाटिया का नाम क्रिकेटर विराट कोहली से भी जुड़ चुका है।

कोहली से जुड़ चुका है नाम: साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी तमन्ना भाटिया का नाम पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी जोड़ा जा चुका है। विराट और तमन्ना की मुलाकात एक ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद से इन दोनों की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी: साल 2018 में तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि उनका और कोहली का कभी अफेयर नहीं रहा था। मुझे लगता है कि हमने विज्ञापन फिल्म के दौरान ही बातें की थी। इसके बाद मैं विराट कोहली से कभी मिली भी नहीं। विराट कोहली बॉलीवुड में काम करने वाले कई एक्टर से बेहतर थे, उनके साथ साथ एड करना अच्छा रहा था।
इन हसीनाओं के साथ भी जोड़ा गया नाम: अनुष्का शर्मा के साथ शादी से पहले विराट कोहली का नाम कई एक्टर और मॉडल के साथ जोड़ा जा चुका है। तमन्ना भाटिया के अलावा ब्राजील की मॉडल इसाबेल लिटे के साथ भी विराट कोहली का नाम सुर्खियों में था। कॉलीवुड एक्ट्रेस साक्षी अग्रवाल का नाम भी कोहली के साथ जोड़ा जा चुका है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications