KKR के साथ 10 साल तक रहने के लिए जब गौतम गंभीर को SRK ने दिया ब्लैंक चेक का ऑफर

टीम इंडिया के नए कोच की तलाश शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए लोगों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस तरह की रिपोर्ट सामने आई है कि रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर को भी इसके लिए संपर्क किया गया है।

लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। टीम इंडिया के हेड कोच के पद के लिए सबसे आगे गौतम गंभीर का नाम चल रहा है।

gautam gambhir

कौन होगा अगला कोच?

बता दें कि मौजूदा टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है। द्रविड़ अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस पद के लिए किसने आवेदन किया है।

जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के कोच पद के प्रबल दावेदार हैं। कुछ समय पहले जय शाह ने इस बात के संकेत दिए थे कि टीम इंडिया के कोच पद के लिए भारतीय नाम को वरीयता दी जा सकती है।

IPL में जबरदस्त रहा है सफर

यह जरूरी है कि कोच को भारतीय घरेलू क्रिकेट की जानकारी हो ताकि वह भारतीय टीम को अगले स्तर तक ले जा सके। आईपीएल में गौतम गंभीर काफी सफल कोच रहे हैं। 2022 में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की जिम्मेदारी दी गई थी।

लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंची थी और तीसरे पायदान पर रही थी। इस सीजन की शुरुआथ में गौतम को केकेआर टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली। एक बार फिर से केकेआर प्लेऑफ में पहुंची और आज फाइनल मुकाबले में हैदराबाद के साथ मैच खेलेगी।

BCCI से आज मुलाकात!

रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को संपर्क किया है। 2011 विश्वकप विजेता टीम के हिस्सा रहे गौतम गंभीर ने भी टीम इंडिया के कोच के तौर पर अपनी इच्छा जाहिर की है। माना जा रहा है कि वो आज शीर्ष बीसीसीआई अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

रिपोर्ट की मानें तो गौतम ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन नहीं किया है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई के अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद उनके नाम का ऐलान खुद बीसीसीआई की ओर से किया जाएगा।

इस बीच गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच के तौर पर आवेदन से पहले केकेआर के मालिक शाहरुख खान से भी बात करना चाहते हैं। शाहरुख ने गौतम को वापस केकेआर के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

शाहरुख ने दिया ऑफर

रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को केकेआर टीम को अगले 10 साल तक मैनज करने का प्रस्ताव दिया है। शाहरुख ने कहा है कि वह इसके लिए गौतम गंभीर को कोई भी राशि देने के लिए तैयार हैं। बहरहाल इसको लेकर ना तो शाहरुख खान और ना ही गौतम गंभीर की ओर से कुछ कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+