जब शादीशुदा जिंदगी में आई खूबसूरत एक्ट्रेस, भारतीय क्रिकेटर ने तोड़ दिया 7 जन्मों का रिश्ता!

Sangeeta Bijlani and Mohammad Azharuddin: भारतीय पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी की प्रेम कहानी एक समय पर हर अखबार और मैगज़ीन की सुर्खियों में रहती थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 1980 की मिस इंडिया रही संगीता बिजलानी की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते थे। लेकिन इस खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत ही एक शादी के टूटने से हुई थी।

पहली पत्नी से लिया तलाक (Sangeeta Bijlani and Mohammad Azharuddin)

जब अजहरुद्दीन की मुलाकात संगीता बिजलानी से हुई तब वो पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी नूरीन से उन्हें असदुद्दीन और अयाजुद्दीन दो बेटे थे। लेकिन संगीता के साथ बढ़ती नज़दीकियों के चलते अजहर ने नूरीन से तलाक ले लिया और फिर 14 नवंबर 1996 को मुंबई के ताजमहल होटल में संगीता से शादी कर ली। दोनों ने लगभग 14 साल तक साथ जीवन बिताया और बॉलीवुड-क्रिकेट की एक फेमस जोड़ी बन गए।

Sangeeta Bijlani 1

14 साल बाद टूटा रिश्ता

हालांकि, समय के साथ इस रिश्ते में भी दरारें आने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजहरुद्दीन का नाम भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से जोड़ा जाने लगा। इन अफवाहों ने संगीता और अजहर के रिश्ते को गहरा झटका दिया। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, अजहर और ज्वाला की बढ़ती करीबी ही इस रिश्ते के टूटने का कारण बनी। अंततः 2010 में अजहर और संगीता ने अलग होने का फैसला किया।

तीसरी बार शादी कर चुके हैं अजहरुद्दीन

हालांकि, अजहरुद्दीन और ज्वाला दोनों ने अपने रिश्ते की खबरों को गलत बताया और इसे बदनाम करने की साजिश कहा। अजहर ने कहा कि मैं ज्वाला को लंबे समय से जानता हूं, वह मेरी दोस्त है और हमेशा रहेगी। वहीं, ज्वाला ने इन अफवाहों पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि ये खबरें बदनाम करने के लिए फैलाई जा रही हैं। खबरों के मुताबिक अजहर तीसरी बार शादी कर चुके हैं और उनकी पत्नी का नाम शैनन मेरी है। दूसरी ओर संगीता बिजलानी सिंगल हैं और अपने जीवन को शांति से जी रही हैं।

संगीता बिजलानी से हुआ इश्क तो तोड़ दी थी शादी

मोहम्मद अज़हरुद्दीन की पहली शादी साल 1987 में नौरीन से हुई थी। कुछ वर्षों तक उनका पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन फिर उनके जीवन में अभिनेत्री संगीता बिजलानी की एंट्री हुई। 1990 के शुरुआती दौर में अज़हर की मुलाकात संगीता से हुई, जो पूर्व मिस इंडिया रह चुकी थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। इस कारण अज़हर और नौरीन के रिश्ते में दूरियां आ गईं। आखिरकार, अज़हर ने 1996 में नौरीन को तलाक दे दिया और संगीता बिजलानी से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+