'दूसरों की बीवी के साथ ऐसा करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए', सानिया मिर्जा को लेकर ट्रोल हुए थे इरफान पठान
Irfan Pathan with Sania Mirza viral video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में हैं। इरफान पठान ने अपनी शादी के 8वीं सालगिराह के मौके पर पत्नी सफा बैग का चेहरा सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद से ही कुछ फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
जब इरफान पठान के साथ दिखीं थी सानिया
दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट टीम के कप्तान शोएब मलिक से शादी टूटने के बाद सानिया मिर्जा भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इरफान पठान और सानिया मिर्जा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा और इरफान पठान एक साथ नजर आ रहे हैं।

इरफान पठान का वीडियो आया सामने
यह वीडियो पिछले साल का है। पिछले साल 8 मार्च को यह वीडियो इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में इरफान पठान सानिया मिर्जा के कंधे पर हाथ रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सानिया मिर्जा को बधाई भी दी। अपने 20 साल के करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सानिया मिर्जा को इरफान पठान ने शुभकामनाएं दी थी।
फैंस का फूटा था गुस्सा
इरफान पठान ने अपनी वाइफ सफा बैग के चेहरों को कई सालों तक फैंस से छिपाकर रखा था। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस ने इरफान पठान की जमकर क्लास लगाई थी। एक यूजर ने लिखा था कि इरफान भाई बस अपनी बीवी ही पर्दे में अच्छी लगती है दूसरों की नहीं। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूसरों की बीवी के साथ ऐसा करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए। दरअसल, यह वीडियो पुराना है और उस दौरान सानिया मिर्जा शोएब मलिक की वाइफ थीं।'
इरफान पठान का यह पुराना वी़डियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्जा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लगातार फैंस के साथ दर्द बांटने का काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications