Maharaja Trophy Final: महाराजा ट्रॉफी का फाइनल मैच आज, जानें कब, कहां देख सकेंगे लाइव
Bengaluru Blasters vs Mysore Warriors, Final: महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20- 2024 में 30 लीग मैचों और दो क्वालीफायर के बाद महामुकाबले का दिन आ गया है। बेंगलुरु ब्लास्टर्स रविवार को के शिखर मुकाबले में मैसूर वारियर्स से भिड़ने के लिए तैयार है। फाइनल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस हाई-वोल्टेज एक्शन को कब और कहां लाइव देख सकेंगे।
बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने शुक्रवार को गुलबर्गा मिस्टिक्स के खिलाफ पहला सेमीफाइनल नौ विकेट से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैसूर वारियर्स ने उनके बाद शनिवार को हुबली टाइगर्स पर नौ रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

करुण नायर की अगुआई वाली मैसूर वारियर्स लीग चरण के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी, जबकि मयंक अग्रवाल की बेंगलुरु ब्लास्टर्स तालिका में शीर्ष पर थी। अब दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ प्रसिद्ध कृष्णा के साथ वारियर्स में हैं। सेमीफाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे कृष्णप्पा गौतम ने भी मैसूर वारियर्स को इस साल खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया है।
महाराजा ट्रॉफी का फाइनल कब और कहां है?
महाराजा ट्रॉफी टी20- 2024 फाइनल रविवार, 1 सितंबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
महाराजा ट्रॉफी के फाइनल का सीधा प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?
महाराजा ट्रॉफी 2024 फाइनल का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ पर किया जाएगा।
भारत में महाराजा ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
महाराजा ट्रॉफी टी20 2024 फाइनल भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
मैसूर वॉरियर्स टीम: एसयू कार्तिक, कोडांडा अजीत कार्तिक, करुण नायर (कप्तान), श्रीनिवास शरथ, सुमित कुमार (विकेटकीपर), मनोज भांडागे, जगदीश सुचित, हर्षिल धर्माणी, कृष्णप्पा गौतम, विद्याधर पाटिल, धनुष गौड़ा, प्रिसिध कृष्णा, मुरलीधर वेंकटेश। किशन बेदारे, सागर गौतम, गौतम मिश्रा, ईजे जैस्पर, दीपक देवाडिगा, समित द्रविड़, स्मयन श्रीवास्तव, सरफराज अशरफ।
ये भी पढ़िए- Joe Root Century: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज
बेंगलुरु ब्लास्टर्स टीम: एलआर चेतन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भुवन राजू, सूरज आहूजा (विकेटकीपर), शुभांग हेगड़े, अनिरुद्ध जोशी , क्रांति कुमार, नवीन एमजी, मोहसिन खान, लविश कौशल, संतोक सिंह, डेगा निश्चल, प्रतीक जैन, शिवकुमार रक्षित, आदित्य गोयल, वरुण राव टीएन, निरंजन नाइक, वरुण कुमार एचसी, शिखर शेट्टी, भीम राव नवले।












Click it and Unblock the Notifications