IPL 2024: कब और कहाँ खरीदें आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों के टिकट, चेन्नई में चार गुना दाम ज्यादा

IPL Playoffs Tickets: आईपीएल अब धीरे-धीरे समापन की तरफ बढ़ता चला जा रहा है। लीग चरण के अंतिम मुकाबलों का दौर चल रहा है। इसके बाद टॉप चार टीमों के बीच प्लेऑफ़ के मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ़ मैचों को देखने के लिए फैन्स में उत्साह दिखने वाला है। दो शहरों में प्लेऑफ़ मैच खेले जाएँगे।

अहमदाबाद और चेन्नई में प्लेऑफ़ मैच खेले जाने हैं। पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। सभी तीनों मैचों के लिए टिकट जारी किये गए हैं।

ma Chidambaram stadium

अहमदाबाद और चेन्नई दोनों जगहों पर खेले जाने वाले मैचों के टिकट बिक्री करने के लिए जारी किये गए हैं लेकिन कीमतों में काफी फर्क देखने को मिल रहा है। अहमदाबाद के मैचों में न्यूनतम टिकट काफी कम रेट का है लेकिन चेन्नई में जाकर यह महंगा हो जाता है।

अहमदाबाद में होने वाले मैचों में सबसे कम प्राइस का टिकट 499 रुपये का है। इसका बाद बढ़ता हुआ प्राइस 8000 रुपये पर जाकर रुकता है। दूसरी तरफ चेन्नई में होने वाले मैच का टिकट शुरू ही 2000 रुपये से होता है। इसका अंतिम प्राइस 5000 रुपये रखा गया है।

दोनों वेन्यू के टिकट प्राइस में काफी बड़ा अंतर देखने को मिला है। अहमदाबाद और चेन्नई के न्यूनतम टिकट के दामों में चार गुना का फर्क है। यह ज्यादा है लेकिन इसमें कुछ अन्य फैक्टर भी हैं। अहमदाबाद की सिटिंग क्षमता काफी ज्यादा है। वहां 1 लाख से भी ज्यादा दर्शक बैठ सकते हैं।

चेन्नई में टिकट आते ही बिक भी जाते हैं। पेटीएम इनसाइडर पर टिकटों की बिक्री शुरू हुई और चेन्नई के टिकटों की भारी डिमांड देखने को मिली। वहां न्यूनतम रेट वाले टिकट पलक झपकते ही बिक गए। ऐसा लग रहा है कि फैन्स इन टिकटों के इंतजार में ही थे। फाइनल मैच के लिए टिकटों की बिक्री फ़िलहाल शुरू नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+