क्या है अभिषेक शर्मा के कपड़ों की कीमत, जो भारत-पाक मैच में पहने? बाबर आज़म को उतनी मैच फीस नहीं मिलती
Abhishek Sharma Cloths Price: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 37 गेंदों में सैकड़ा जड़कर तहलका मचाने वाले अभिषेक शर्मा का नाम सुर्ख़ियों में है। अभिषेक शर्मा को हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया था, बतौर दर्शक वह गए थे।
उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और कुछ अन्य प्लेयर्स भी दुबई पहुंचे थे। अभिषेक शर्मा ने अभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इसमें कोई शक नहीं कि वह काफी हैंडसम दिखाई देते हैं। उसके बाद बेहतरीन कपड़े पहनकर वह और ज्यादा स्मार्ट नज़र आने लगे।

मुकाबले के दौरान उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी सामने आया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। अभिषेक शर्मा के फोटो को देखकर तुरंत लोगों ने उनके शर्ट, घड़ी आदि की कीमत इंटरनेट पर खंगालना शुरू कर दिया। आज के जमाने में कुछ भी छिपा नहीं रह सकता।
अभिषेक शर्मा के कपड़ों के बारे में जो जानकारी बताई जा रही है, वह काफी हैरान करने वाली है। उनकी घड़ी की कीमत ही इतनी है, जितनी रकम बाबर आज़म को एक टेस्ट मैच खेलने पर भी नहीं मिलती है। एबी क्रिकइन्फो नामक एक यूट्यूबर ने इसका खुलासा किया है।
Abhishek Sharma के शर्ट की कीमत
अभिषेक शर्मा ने कासाब्लांका का शर्ट पहना हुआ है और इसकी कीमत 1 लाख 22 हजार रुपये से ज्यादा बताई गई है। इसके बाद उनकी रोलेक्स की घड़ी की भी काफी ज्यादा कीमत है। घड़ी लगभग 10 लाख रुपये की है और जूते 1 लाख 30 हजार के बताये गए हैं। सभी को जोड़ा जाए, तो मामला करीबन 13 लाख का बैठता है। जानकारी हैरान करने वाली है लेकिन अभिषेक शर्मा ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी पैसा कमाया है, ऐसे में वह इतने महंगे कपड़े और घड़ी आराम से खरीद सकते हैं।
Abhishek Sharma के सामने बाबर आज़म की फीस कम
अब बाबर आज़म के इंटरनेशनल मैचों की फीस देखें, तो भी अभिषेक शर्मा के कपड़े और जूतों की बराबरी नहीं की जा सकती। बाबर को एक टेस्ट मैच के लिए 4 लाख रुपये मिलते हैं। एकदिवसीय मुकाबले के लिए बाबर आज़म को 2 लाख और टी20 के लिए 1.3 लाख रुपये मिलते हैं। अभिषेक शर्मा की ड्रेस और फैशन स्टाइल उनसे काफी महंगा है।












Click it and Unblock the Notifications