मियां मैजिक से भारत ने ओवल में रच दिया इतिहास, आखिर DSP सिराज को सरकार से मिलती है कितनी सैलरी?
DSP Mohammed Siraj salary: टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज ड्रा कराने में सफल रहे। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी ने बतौर सीनियर तेज गेंदबाज उनकी भूमिका पांचवें टेस्ट में जबरदस्त रही। पांचवें दिन पहले सेशन के दौरान सिराज ने तीन विकेट लेकर मैच को भारत के पक्ष में लाने का काम किया। एक बार फिर उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाज़ी से देश का नाम रोशन किया है। सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने मुकाबले को 6 रन से अपने नाम किया। जिसकी वजह से सीरीज ड्रा पर आकर समाप्त हुई। मोहम्मद सिराज को ओवल टेस्ट के लिए प्लेयर ऑफ दम मैच का अवॉर्ड दिया गया।
तेलंगाना पुलिस में DSP भी हैं सिराज (DSP Mohammed Siraj salary)
भारतीय क्रिकेटर के साथ-साथ अब वो तेलंगाना पुलिस में DSP (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर भी नियुक्त हो चुके हैं। साल 2024 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद तेलंगाना सरकार ने सिराज को इस पद से सम्मानित किया। अब सवाल ये उठता है कि सिराज को सरकार से इस पद के लिए कितनी सैलरी मिलती है? क्या आप जानते हैं मोहम्मद सिराज को एक महीने के लिए कितनी सैलरी दी जाती है।

DSP पद पर मिलती है कितनी सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तेलंगाना पुलिस में DSP के पद पर सिराज को लगभग 58,850 से 1,37,050 प्रति माह तक वेतन मिलता है। इसके साथ ही उन्हें मकान किराया भत्ता, मेडिकल भत्ता और यात्रा भत्ता जैसी अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं। सरकार ने सिराज को 600 स्क्वायर यार्ड का प्लॉट देने की भी घोषणा की है। सिराज इसके अलावा क्रिकेट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
BCCI और IPL से कमाई
मोहम्मद सिराज इस समय BCCI की ग्रेड A सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 5 करोड़ का फिक्स्ड वेतन मिलता है। इसके अलावा उन्हें मैच फीस और प्रदर्शन बोनस भी मिलते हैं। आईपीएल 2025 की बात करें तो इस बार गुजरात टाइटंस ने उन्हें 12.25 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले सिराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे। IPL में अब तक उन्होंने 108 मैचों में 109 विकेट चटकाए हैं।
जबरदस्त फॉर्म में हैं सिराज
फिलहाल सिराज इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया के साथ हैं। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने जैक क्रॉली का अहम विकेट लेकर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद मैच के तीसरे दिन उन्होंने स्टोक्स और रूट को पवेलियन भेजने का काम किया। इससे पहले पहले टेस्ट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।












Click it and Unblock the Notifications