क्या टेस्ट से पहले होती है मुक्केबाजी? क्यों खेला जाता है बॉक्सिंग डे टेस्ट और कैसे पड़ा नाम
Boxing day Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाता है, यह एक ख़ास मुकाबला माना जाता है। क्रिसमस के बाद अगले दिन 26 दिसम्बर को यह टेस्ट मुकाबला खेला जाता है। 1865 में विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच शेफील्ड शील्ड फर्स्ट क्लास मैच से इसकी शुरुआत हुई।
आधुनिक क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मुकाबले को आधिकारिक रूप से बॉक्सिंग डे टेस्ट नाम दिया गया है। 1980 में ऐसा किया गया था। 2013 की एशेज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा दर्शक आये थे।

बॉक्सिंग डे के दिन उन लोगों को गिफ्ट दिया जाता है, जो क्रिसमस के दिन छुट्टी नहीं लेकर काम करते हैं। उनको गिफ्ट के बॉक्स मिलते हैं, इस वजह से 26 दिसम्बर का दिन बॉक्सिंग डे कहा जाता है और इस दिन खेले जाने वाले टेस्ट मैचों को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है।
अन्य देशों में भी होता है यह टेस्ट मैच
ऑस्ट्रेलिया से शुरुआत होने के बाद कुछ अन्य देशों में भी यह मुकाबला खेला जाने लगा। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले जाते रहे हैं। इस बार भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई हुई है। वहां भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबला खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया में भी इस बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट खेलेगी और यह बॉक्सिंग डे पर ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मेलबर्न में होने वाला यह मुकाबला तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद अगला टेस्ट मैच होगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट केपटाउन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए मुकाबला अहम रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications