भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी तो क्या होगा? ICC उठाएगी यह कदम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में आयोजित की जाएगी, जो 1996 के वनडे विश्व कप के बाद देश में पहला आईसीसी आयोजन होगा। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि दोनों देशों के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण भारत इसमें भाग नहीं ले सकता है। आईसीसी इस संभावित मुद्दे के समाधान के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

टूर्नामेंट से पहले अंतिम निरीक्षण के लिए आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच चुका है। पीटीआई के अनुसार पीसीबी के साथ चर्चा में लाहौर में भारत के होने वाले मैचों पर चर्चा की जाएगी और अगर भारत यात्रा न करने का फैसला करता है तो स्थिति पर विचार किया जाएगा।

india and pakistan

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि अस्थायी कार्यक्रम अहम है क्योंकि इसमें भारतीय टीम लाहौर में रहेगी और अपने सभी मैच शहर में खेलेगी। सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल जो आया है, उसमें आईसीसी का मैनेजर भी शामिल है। उनको पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी मिलेगी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने पाकिस्तान में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान पुष्टि की थी कि आयोजन स्थल को बदलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कई निरीक्षण पहले ही हो चुके हैं और आगे भी होने की योजना है। एलार्डिस ने कहा कि इस समय टूर्नामेंट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया गया है। हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे पता चले कि यह वहां आयोजन नहीं होगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कराची स्टेडियम को रेनोवेट किया जा रहा है। पीसीबी भी नहीं चाहती कि टूर्नामेंट उनके देश से बाहर जाए। देखना होगा कि जय शाह जब आईसीसी चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे, तब क्या डेवलपमेंट देखने को मिलेगा।

दुनिया भर के फैन्स भारत के फैसले पर आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। ICC और PCB के बीच सहयोग का उद्देश्य चिंताओं को दूर करना और पाकिस्तान में एक सफल आयोजन को सुविधाजनक बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+