WTC Final फाइनल के ड्रॉ होने पर क्या होगा, रिजर्व डे का नियम क्या है, भारत-ऑस्ट्रेलिया में से कौन होगा विजेता?
WTC Final 2023: आईसीसी (ICC) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 07 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस भिड़ंत के लिए दोनों टीमें तैयार हैं।

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जोकि 11 जून तक चलेगा। भारत दो साल पहले न्यूजीलैंड से पिछले सीजन के फाइनल में हार गया था। साल 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था।
इस बार टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब के साथ लौटना चाहेगी। ऐसे में अगर मैच ड्रॉ या टाई होता है तब क्या होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझा की जाएगा ट्रॉफी
दरअसल, पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल में बारिश की संभावित रुकावट के मामले में आईसीसी (ICC) ने फाइनल के लिए छठा रिजर्व डे रखा है, लेकिन मैच फिर भी ड्रॉ पर खत्म हो सकता है, तो ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के बीच साझा की जाएगी, और अंक तालिका में किसी टीम के टॉप पर विराजमान होने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसी स्थिति में दोनों देश संयुक्त विजेता होंगे।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऐसा कोई विकल्प नहीं
अन्य टूर्नामेंट में रुकावट के मामले में विजेता का निर्धारण करने के लिए बाउंड्री काउंट (boundary count), सुपर ओवर (Super Over) और यहां तक कि लीग स्टैंडिंग (league standings) की संभावना का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऐसा कोई विकल्प नहीं होगा।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में रिजर्व डे का नियम
दरअसल, रिजर्व डे का मामला तभी आता है जब बारिश मैच में खलल डालती है और खराब मौसम के कारण समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में अगर पांच दिनों के दौरान फेंके गए ओवरों की संख्या में किसी प्रकार की कमी आती है तो इस अतिरिक्त दिन की सहायता से उस दिन हुए नुकसान की भरपाई कर ली जाती है। रिजर्व डे का बस इतना ही रोल है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच मे अगर बारिश नहीं होती है और मैच 5 दिनों तक बिना किसी रुकावट के जारी रहता है, तब मैच रिजर्व डे में नहीं जाएगा। ऐसा तभी होता है, जब बारिश खलल डालती है, फिर चाहे वह पूरे दिन के लिए हो या कुछ घंटों के लिए। और वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन का मौसम टेस्ट मैच के पांचों दिन साफ रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications