रिंकू सिंह के पिता को क्या हुआ है? क्यों अस्पताल ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा?

What Happened to Rinku Singh Father: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह का टी20 विश्व कप के अगले मैच में खेलना फ़िलहाल तय नहीं लग रहा है। उनके पिता की तबियत खराब होने के बाद वह टीम छोड़कर परिवार के पास लौट गए। रिंकू के पिता ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

​रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों में काफी बिगड़ गई है। वे पिछले काफी समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं। मंगलवार सुबह उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे फिलहाल वेंटिलेटर (लाइफ सपोर्ट) पर हैं।

rinku singh

चेन्नई से सीधे पहुंचे अस्पताल

​रिंकू सिंह सोमवार को टीम इंडिया के साथ चेन्नई पहुंचे थे, जहां भारत को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अगला सुपर-8 मुकाबला खेलना है। जैसे ही उन्हें पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिली, वे मंगलवार सुबह आनन-फानन में टीम का साथ छोड़कर अपने परिवार के पास पहुंच गए। उन्होंने मंगलवार शाम को होने वाले नेट प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया।

संघर्षों भरा रहा है सफर

​रिंकू सिंह और उनके पिता की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा रही है। रिंकू के पिता खानचंद सिंह ने सालों तक अलीगढ़ में घर-घर जाकर एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने का काम किया। रिंकू ने हमेशा अपने पिता के इस कठिन परिश्रम का सम्मान किया और सफलता मिलने के बाद भी उनके पिता लंबे समय तक अपना काम करते रहे थे। रिंकू ने हाल ही में अपने पिता को एक आलीशान घर और उनकी पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की थी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ कौन खेलेगा

​भारत के लिए यह वर्ल्ड कप का मोड़ काफी अहम है। दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा। रिंकू की वापसी अभी तय नहीं है और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पूरा समय देने का फैसला किया है। अगर रिंकू समय पर नहीं लौट पाते हैं, तो प्लेइंग-11 में संजू सैमसन या अक्षर पटेल को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+